छत्तीसगढ़

मोहला : एग्रीस्टेक परियोजना अंतर्गत धान खरीदी केंद्रों एवं पंचायत भवन में कृषक पंजीयन किया जाएगा

– 5 दिसंबर से 31 दिसंबर तक शिविर का आयोजन किया जाएगा

मोहला। छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा दिए गए निर्देशानुसार एग्रीस्टेक परियोजना अंतर्गत कृषक पंजीयन किया जाएगा।  जिसके तहत जिले के समस्त धान खरीदी केंद्रों एवं पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किये जाने हेतु समय सारणी निर्धारित किया गया है। इनमें तहसील मोहला के अंतर्गत धान खरीदी केंद्र भोजटोला, मोहला, एकटकन्हार, रेंगाकठेरा, गोटाटोला, सोमाटोला, मोहभ_ा, मटेवा, पुतरगोंदीकला एवं समस्त ग्राम पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार तहसील अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत धान खरीदी केंद्र विचारपुर, चिल्हाटी, ढाढूटोला, रेंगाकठेरा, आमाटोला, अंबागढ़ चौकी, परसाटोला, छछानपाहरी,  आतरगांव, आड़ेझर, कौड़ीकसा, एवं समस्त ग्राम पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार मानपुर तहसील के अंतर्गत धान खरीदी केंद्र मानपुर, भर्रीटोला एवं समस्त ग्राम पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार औंधी तहसील के अंतर्गत धान खरीदी केंद्र औंधी, सीतागांव, सरखेडा एवं समस्त ग्राम पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किया जाएगा।  इसी प्रकार खडग़ांव तहसील के अंतर्गत धान खरीदी केंद्र खरदी, मुरारगोटा एवं समस्त ग्राम पंचायत भवन में एग्रीस्टेक परियोजना अंतर्गत कृषक पंजीयन हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा। समस्त स्थानो पर शिविर का आयोजन 5 दिसंबर से 31 दिसंबर 2024 तक प्रात: 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक  आयोजित किया जाएगा। कृषक पंजीयन का कार्य हल्का पटवारी एवं सीएससी संचालक द्वारा किया जाएगा। शिविर आयोजन को लेकर संबंधित तहसीलदार को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। शिविर आयोजन के लिए भू-अभिलेख, सहायक संचालक कृषि एवं जिला खाद्य अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

7 hours ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

8 hours ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

8 hours ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

8 hours ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

8 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

9 hours ago