दुर्ग: दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में एक शादी पार्टी के दौरान दो नाबालिग लड़कों के बीच इतना विवाद बढ़ा कि एक ने दूसरे के पेट में चाकू घोंप दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी खुद जेवरा सिरसा चौकी पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। जेवरा सिरसा चौकी पुलिस से अभी इतनी जानकारी मिली है कि ग्राम जेवरा में मंगलवार शाम एक शादी थी। वहां पार्टी के दौरान रसगुल्ला ना देने पर दो नाबालिग लड़कों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आदतन बदमाश लड़क ने अपने जेब से चाकू निकाला और दूसरे को मार दिया।
चाकू लगने से दूसरा नाबालिग लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। इससे वहां भगदड़ मच गई। इसके बाद आरोपी वहां से निकला और जेवरा सिरसा चौकी पहुंचा। यहां उसने खुद को सरेंडर करते हुए पुलिस को जानकारी दी कि उसने एक लड़के को चाकू मार दिया। पुलिस तुरंत उसे लेकर मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाने भेजा। साथ ही शव को पीएम के लिए मरचुरी भेजा गया।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कोटा निवासी ठाकुर जयदीप सिंह ने अपनी सोलो हिमालयन…
बिलासपुर। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कार्यालय, बिलासपुर रेंज में मंगलवार को सेवानिवृत्त होने वाले दो पुलिस…
बिलासपुर। नाबालिग छात्रा को प्यार के हसीन सपने दिखाकर उसका शारीरिक शोषण करने वाले युवक…
मुख्यमंत्री डॉ. यादव सिवनी को देंगे 494.16 करोड़ के 629 विकास कार्यों की सौगात कोदो-कुटकी…
रायपुर/दिल्ली। केंद्र सरकार ने 'विकसित भारत–रोजगार और आजीविका मिशन गारंटी (ग्रामीण) अधिनियम, 2025' (वीबी-जी राम-जी)…
रायपुर/दिल्ली। देश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए अब उत्तर और मध्य भारत के…