13 साल की बच्ची 28 सप्ताह की गर्भवती, हाई कोर्ट ने समय बीतने के बाद भी अबॉर्शन की अनुमति दी

जबलपुर
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने 24 हफ्ते की सीमा पार हो जाने के बाद भी 13 साल की एक रेप पीड़िता को अबॉर्शन कराने की इजाजत दी है। बच्ची 28 सप्ताह की प्रेग्नेंट है। पीड़िता और उसके परिवार की इच्छा को तरजीह देते हुए अदालत ने डॉक्टरों को सुरक्षित तरीके से अबॉर्शन करने को कहा है।

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की जबलपुर बेंच में जस्टिस विशाल मिश्रा ने कहा कि कानून 24 सप्ताह के बाद मेडिकल टर्मिनेशन (MTP) को बाधित करता है, पर गर्भ को जारी रखने का फैसला गर्भवती पर निर्भर है।

इस केस में नाबालिग बच्ची और उसके माता-पिता ने साफ तौर पर कहा है कि वे गर्भ को जारी नहीं रखना चाहते हैं। इस मामले को सागर जिले के खुराई स्थित एक अदालत ने हाई कोर्ट के सामने पेश किया था।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए अदालत ने रेखांकित किया कि गर्भ को जारी रखने और जन्म देने के लिए गर्भवती की सहमति सबसे ऊपर है, नाबालिग के मामले में भी। अदालत ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के मेडिकल बोर्ड के विचार का भी संज्ञान लिया जिसमें कहा गया है कि चिकित्सकीय गर्भपात संभव है। हालांकि, कुछ जोखिम जरूर है। अदालत ने मेडिकल बोर्ड से कहा है कि बच्ची और उसके परिजनों को जोखिमों के बार में बताया जाए और एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम के द्वारा गर्भपात कराया जाए।

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: High Court

Recent Posts

CG : CM साय आज गरियाबंद और सूरजपुर दौरे पर …

CG : CM साय आज गरियाबंद और सूरजपुर दौरे पर …

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गरियाबंद के क्षेत्रवासियों को 700 करोड़ के विकास कार्यों…

3 minutes ago
CG : बहन से छेड़छाड़ का विरोध कर रहे भाई की बेरहमी से पिटाई …

CG : बहन से छेड़छाड़ का विरोध कर रहे भाई की बेरहमी से पिटाई …

अंबिकापुर। बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने भाई की बेरहमी से पिटाई…

7 minutes ago
राजनांदगांव : जिला सतनामी सेवा समिति की आमसभा 21 जून को होगी…

राजनांदगांव : जिला सतनामी सेवा समिति की आमसभा 21 जून को होगी…

राजनांदगांव | जिला सतनामी सेवा समिति की बैठक सतनाम भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता…

9 minutes ago
राजनांदगांव : मुनादी : शेर जुलूस निकाला तो सीधे होगी कार्रवाई…

राजनांदगांव : मुनादी : शेर जुलूस निकाला तो सीधे होगी कार्रवाई…

राजनांदगांव| शहर में मोहर्रम के दौरान निकलने वाले डीजे, बैंड और शेर जुलूस को प्रतिबंध…

15 minutes ago
राजनांदगांव : सिविल जज बनने पर सौनक वर्मा का अभिनंदन…

राजनांदगांव : सिविल जज बनने पर सौनक वर्मा का अभिनंदन…

अंबागढ़ चौकी | छग सिविल जज परीक्षा में नगर के मेघावी युवा सौनक वर्मा का…

19 minutes ago
CG : प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून को होगी ग्राम सभा …

CG : प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून को होगी ग्राम सभा …

रायपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों को ग्राम सभाओं के माध्यम से…

21 minutes ago