13 साल की बच्ची 28 सप्ताह की गर्भवती, हाई कोर्ट ने समय बीतने के बाद भी अबॉर्शन की अनुमति दी

जबलपुर
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने 24 हफ्ते की सीमा पार हो जाने के बाद भी 13 साल की एक रेप पीड़िता को अबॉर्शन कराने की इजाजत दी है। बच्ची 28 सप्ताह की प्रेग्नेंट है। पीड़िता और उसके परिवार की इच्छा को तरजीह देते हुए अदालत ने डॉक्टरों को सुरक्षित तरीके से अबॉर्शन करने को कहा है।

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की जबलपुर बेंच में जस्टिस विशाल मिश्रा ने कहा कि कानून 24 सप्ताह के बाद मेडिकल टर्मिनेशन (MTP) को बाधित करता है, पर गर्भ को जारी रखने का फैसला गर्भवती पर निर्भर है।

इस केस में नाबालिग बच्ची और उसके माता-पिता ने साफ तौर पर कहा है कि वे गर्भ को जारी नहीं रखना चाहते हैं। इस मामले को सागर जिले के खुराई स्थित एक अदालत ने हाई कोर्ट के सामने पेश किया था।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए अदालत ने रेखांकित किया कि गर्भ को जारी रखने और जन्म देने के लिए गर्भवती की सहमति सबसे ऊपर है, नाबालिग के मामले में भी। अदालत ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के मेडिकल बोर्ड के विचार का भी संज्ञान लिया जिसमें कहा गया है कि चिकित्सकीय गर्भपात संभव है। हालांकि, कुछ जोखिम जरूर है। अदालत ने मेडिकल बोर्ड से कहा है कि बच्ची और उसके परिजनों को जोखिमों के बार में बताया जाए और एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम के द्वारा गर्भपात कराया जाए।

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: High Court

Recent Posts

राजनांदगांव : स्कूल परिसरों में शेड की व्यवस्था नहीं होने से बच्चों को हो रही परेशानी…

राजनांदगांव : स्कूल परिसरों में शेड की व्यवस्था नहीं होने से बच्चों को हो रही परेशानी…

राजनांदगांव| जिले के कई स्कूलों में पर्याप्त छायादार व्यवस्था नहीं होने से विद्यार्थियों को गर्मी…

1 minute ago
CG : रायपुर एयरपोर्ट में विमान से टकराई पक्षी …

CG : रायपुर एयरपोर्ट में विमान से टकराई पक्षी …

रायपुर। रायपुर एयरपोर्ट से आज सुबह दिल्ली से रायपुर आ रही एयर इंडिया के विमान…

2 minutes ago
राजनांदगांव : अहम प्रस्तावों पर बनी सहमति ; सीटी स्कैन डिजिटल एक्स-रे और आरओ प्लांट की तैयारी…

राजनांदगांव : अहम प्रस्तावों पर बनी सहमति ; सीटी स्कैन डिजिटल एक्स-रे और आरओ प्लांट की तैयारी…

राजनांदगांव , जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, व्यवस्थाएं बेहतर करने के लिए जीवनदीप…

4 minutes ago
राजनांदगांव : बर्ड वॉक… मनगटा में मिले 600 पक्षी, इनमें वूली-नेक्ड स्टॉर्क भी शामिल…

राजनांदगांव : बर्ड वॉक… मनगटा में मिले 600 पक्षी, इनमें वूली-नेक्ड स्टॉर्क भी शामिल…

राजनांदगांव| मनगटा पार्क में वन विभाग का बर्ड वॉक कार्यक्रम हुआ। जिसमें डोंगरगढ़, ठेलकाडीह, राजनांदगांव,…

6 minutes ago
राजनांदगांव : योग दिवस पर दिग्विजय स्टेडियम में मुख्य आयोजन…

राजनांदगांव : योग दिवस पर दिग्विजय स्टेडियम में मुख्य आयोजन…

राजनांदगांव| अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पर 21 जून को स्वस्थ आयु के लिए योग थीम…

8 minutes ago
CG : लड़के ने 4 साल की बच्ची के साथ किया रेप, गिरफ्तार …

CG : लड़के ने 4 साल की बच्ची के साथ किया रेप, गिरफ्तार …

सक्ती। जिले से एक बेहद संवेदनशील और चिंताजनक मामला सामने आया है। सक्ती थाना क्षेत्र…

9 minutes ago