दिग्विजय सिंह के चुनावी परिणाम पर लगी थी शर्त, हारने पर पूर्व सरपंच ने कराया मुंडन

राजगढ़
 मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम सामने आ चुके हैं। जिसमें बीजेपी ने बंपर जीत दर्ज करते हुए सभी 29 सीटों पर अपना कब्जा जमाया है। मध्य प्रदेश की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली राजगढ़ लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह चुनाव हार गए हैं। दिग्विजय सिंह को करीब डेढ़ लाख मतों से पराजय झेलनी पड़ी है।

वहीं, उनके जीत को लेकर उनके समर्थक इतने आश्वस्त थे कि अपने बालों की कुर्बानी देने को लेकर शर्त लगा दिया। जब चुनाव का परिणाम सामने आया तो दिग्विजय के अपने ही गढ़ में चुनाव हारने के बाद उनके एक समर्थक पूर्व सरपंच ने अपना सिर मुंडवा लिया।

शर्त हारने पर कराया मुंडन

यह मामला बैलास‌ पंचायत का है। इस गांव के पूर्व सरपंच करण सिंह पंवार ने दिग्विजय सिंह के हारने पर मुंडन कराने की शर्त गांव के ही एक व्यक्ति से लगाई थी। वहीं सामने वाले व्यक्ति ने भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के जीतने का दावा करते हुए कहा था कि ऐसा न होने की सूरत में वह गांव छोड़ देगा। लेकिन मंगलवार को लोकसभा चुनाव की मतगणना के बाद आए नतीजों में दिग्विजय सिंह अपना ही गढ़ बचाने में नाकाम रहे। उनकी हार के बाद पूर्व सरपंच करण ने गांववालों के सामने अपना मुंडन कराया।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

खजुराहो एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, देश का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट बना; सर्वे में भोपाल तीसरे स्थान पर

खजुराहो एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, देश का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट बना; सर्वे में भोपाल तीसरे स्थान पर

खजुराहो  मध्य प्रदेश के खजुराहो हवाई अड्डे ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के वर्ष 2026…

32 minutes ago
बिलासपुर में फाइनेंस कंपनी कर्मचारियों पर गंभीर आरोप, गर्भवती महिला की कार रोकी

बिलासपुर में फाइनेंस कंपनी कर्मचारियों पर गंभीर आरोप, गर्भवती महिला की कार रोकी

बिलासपुर. फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों की दबंगई का मामला सामने आया है. आरोप है कि…

1 hour ago
विरासत भी और विकास भी की भावना के साथ बन रहा खेड़ापति हनुमान लोक कॉरिडोर : मंत्री सारंग

विरासत भी और विकास भी की भावना के साथ बन रहा खेड़ापति हनुमान लोक कॉरिडोर : मंत्री सारंग

100 करोड़ की लागत से आकार ले रहा आस्था का भव्य धाम खेड़ापति हनुमान लोक…

1 hour ago
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का सख्त एक्शन, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन में 6 ट्रैक्टर जब्त

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का सख्त एक्शन, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन में 6 ट्रैक्टर जब्त

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का सख्त एक्शन, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन…

2 hours ago
CG के शिक्षकों को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, क्रमोन्नति वेतनमान पर रिट याचिकाएं खारिज

CG के शिक्षकों को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, क्रमोन्नति वेतनमान पर रिट याचिकाएं खारिज

बिलासपुर. क्रमोन्नति वेतनमान मामले में धमतरी जिले के 14 शिक्षकों को हाईकोर्ट से राहत नहीं…

2 hours ago
दुर्ग में 4 साल की देरी से तैयार हुई यूनिवर्सिटी बिल्डिंग, अब लोकार्पण का इंतजार

दुर्ग में 4 साल की देरी से तैयार हुई यूनिवर्सिटी बिल्डिंग, अब लोकार्पण का इंतजार

दुर्ग. तय तिथि से 4 साल विलंब से बने यूनिवर्सिटी भवन के लोकार्पण के लिए…

3 hours ago