बैतूल में ट्रक की टक्कर से पलटी सुरक्षाकर्मियों से भरी बस, चुनाव ड्यूटी करके लौट रहे थे जवान

 बैतूल

 छिंदवाड़ा से मतदान ड्यूटी करने के बाद वापस जा रहे होमगार्ड और पुलिस जवानों से भरी एक बस पलट गई. हादसा बैतूल के पास एक हाईवे पर हुआ. इस हादसे में कई सुरक्षाकर्मियों के घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि हाईवे पर बस एक अनियंत्रित ट्रक से टकरा गई, जिसके बाद पलट गई. फिलहाल, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया जा रहा है.

अस्पताल प्रशासन द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, शाहपुर थाना के परहटा घाट के पास यह हादसा शनिवार सुबह करीब 4.15 पर हुआ. बस में होमगार्ड और राजगढ़ जिले के 5 पुलिस जवान सवार थे. सभी छिंदवाड़ा से चुनावी ड्यूटी करने के बाद वापस राजगढ़ जा रहे थे, लेकिन बैतूल में दुर्घटना का शिकार हो गए.

8 जवान को आई गंभीर चोट, जिला अस्पताल रेफर
समाचार एजेंसी पीटीआई को अस्पताल प्रशासन की ओर से जानकारी मिली है कि जिन जवानों को मामूली चोटें आई हैं, उन्हें शाहपुर के स्वास्थ्य केंद्र में इलाज दिया जा रहा है. वहीं, जो 8 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है.

अधिकारी ने बताया कि ये जवान चुनावी ड्यूटी करने के बाद राज्य में अपने गृह जिले राजगढ़ लौट रहे थे, तभी भोपाल-बैतूल राजमार्ग पर बरेठा घाट के पास उनकी बस पलट गई। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) शालिनी परस्ते ने बताया कि यह दुर्घटना तड़के करीब चार बजे हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘बस में कुल 40 जवान सवार थे जिनमें से पांच पुलिसकर्मी और बाकी होम गार्ड के जवान थे। ये जवान छिंदवाड़ा में चुनावी ड्यूटी करने के बाद राजगढ़ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में बस पलट गई।’’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल आठ कर्मियों का इलाज बैतूल के जिला अस्पताल में किया जा रहा है और मामूली रूप से घायल कर्मियों का उपचार शाहपुर अस्पताल में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रास्ते में आए एक ट्रक से टकराने से बचने के क्रम में बस पलट गई। छिंदवाड़ा लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ था।

क्या है हादसे का कारण?
बताया जा रहा है कि छिंदवाड़ा से राजगढ़ जाते समय, बैतूल में बस के सामने एक ट्रक आ गया, जिससे बचने के लिए ड्राइवर ने बस मोड़ने की कोशिश की. माना जा रहा है कि इसी दौरान यह हादसा हुआ और बस पलट गई.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

3 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

3 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

3 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

3 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

3 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

3 hours ago