मनेन्द्रगढ़ के अमृत सदन में लगा दिव्यांग शिविर, 80 लोगों की आधार संबंधी समस्याओं का हुआ समाधान

मनेन्द्रगढ़.

मनेन्द्रगढ़ में 09 जनवरी 2026 को नगर स्थित अमृत सदन में दिव्यांगजनों की सुविधा एवं उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से एक विशेष दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों के आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं का समाधान, मोबाइल नंबर अपडेट तथा आवश्यक सुधार कार्य करना था, ताकि उन्हें शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सके।

शिविर के दौरान कुल 25 दिव्यांगजनों के आधार कार्ड अपडेट किए गए, वहीं 55 दिव्यांगजनों के आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट एवं अन्य आधार संबंधी समस्याओं का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे और उन्होंने इस पहल का लाभ उठाया। इस शिविर में आधार (UIDAI) के प्रतिनिधि सौरभ रामटेके, ई-जिला प्रबंधक नारायण केंवट तथा समाज कल्याण विभाग के अधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे। इनके साथ-साथ सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) मैनेजर एवं सीएससी संचालक भी शिविर में उपस्थित रहकर तकनीकी एवं संचालन संबंधी सहयोग कर रहे थे।

अधिकारियों और कर्मचारियों के समन्वय से शिविर का संचालन सुचारू रूप से किया गया, जिससे दिव्यांगजनों को बिना किसी परेशानी के सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकीं। उपस्थित दिव्यांगजनों ने इस व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से उन्हें अपनी आवश्यक प्रक्रियाएं आसानी से पूरी करने में बड़ी सुविधा मिलती है। यह शिविर दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें शासकीय योजनाओं का पूरा लाभ दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Admin

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

6 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

6 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

6 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

7 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

7 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

7 hours ago