सिवनी में परशुराम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, डॉ. नरोत्तम मिश्रा हुए शामिल

सिवनी.
भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सिवनी में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान पूरा शहर “जय परशुराम” के गगनभेदी जयघोष और केसरिया ध्वजों से भक्तिमय रंग में रंगा नजर आया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोग और नगरवासी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा, झांकियों और धार्मिक ध्वजों के साथ निकली इस यात्रा ने शहर में आस्था और ऊर्जा का अद्भुत माहौल बना दिया।

डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भगवान परशुराम के जीवन और आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर धर्म, सत्य और न्याय की रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने सभी को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर पूर्व सांसद नीता पटेरिया और कार्यक्रम के आयोजक, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही, जिससे सिवनी में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक कर सकते है निःशुल्क ऑनलाइन पंजीयन …

CG : नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक कर सकते है निःशुल्क ऑनलाइन पंजीयन …

पीएम स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, केनापारा बैकुण्ठपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए…

30 seconds ago
CG : नारायणपुर का नया सवेरा : ईंट-गारे के भवनों से लिखी जा रही ग्रामीण सशक्तिकरण की नई इबारत

CG : नारायणपुर का नया सवेरा : ईंट-गारे के भवनों से लिखी जा रही ग्रामीण सशक्तिकरण की नई इबारत

रायपुर, बस्तर अंचल का नारायणपुर जिला आज बदलाव की एक जीवंत मिसाल बनकर उभर रहा…

57 seconds ago
CG : दो मालवाहक को पुलिस ने किया जब्त, 28 लाख का कबाड़ जब्त …

CG : दो मालवाहक को पुलिस ने किया जब्त, 28 लाख का कबाड़ जब्त …

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में संचालित "ऑपरेशन…

8 minutes ago
खरगोन की पहली महिला DIG बनीं सिमाला प्रसाद, पदभार संभालते ही अवैध हथियार और गांजा खेती पर सख्ती के संकेत

खरगोन की पहली महिला DIG बनीं सिमाला प्रसाद, पदभार संभालते ही अवैध हथियार और गांजा खेती पर सख्ती के संकेत

खरगोन खरगोन में निमाड़ रेंज की पहली महिला डीआईजी सिमाला प्रसाद ने शुक्रवार को अपना…

52 minutes ago
CG High Court: ऑयल कंपनी का अनुबंध रद्द करना सही, लेकिन देरी पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना

CG High Court: ऑयल कंपनी का अनुबंध रद्द करना सही, लेकिन देरी पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) द्वारा एक महिला आवेदक का प्रारंभिक अनुबंध…

1 hour ago
CG : जमीन विवाद में तलवार लहराया, सूरजपुर से बड़ा मामला आया सामने …

CG : जमीन विवाद में तलवार लहराया, सूरजपुर से बड़ा मामला आया सामने …

सूरजपुर। जिले के बसदेई चौकी क्षेत्र के ग्राम बांसपारा में खेती और जमीन विवाद को…

2 hours ago