दुर्ग
कुम्हारी रेलवे स्टेशन के परसदा रेलवे फाटक के पास झाड़ियाें में नर कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि शव लंबे समय से पड़े रहने के कारण सड़ चुका है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए कचांदूर स्थित सीसीएम मेडिकल कॉलेज भेजा।
दरअसल राजेश नाम का व्यक्ति रेलवे लाइन के किनारे अपनी बकरियों को चरा रहा था। तभी अचानक बकरियां दौड़ने भागने लगी, जिससे राजेश को अनहोनी की आशंका हुई। जब राजेश झाड़ियों के बीच पहुंचा तो उसने सड़ी गली अवस्था में नर कंकाल देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 और पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव की पहचान शुरू कर दी है।
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । जिले के ब्लॉक मुख्यालयों में ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने सीईओ जनपद पंचायत…
अम्बिकापुर । राज्य शासन द्वारा मनाए जा रहे ’सुशासन तिहार’ का सीधा और सकारात्मक प्रभाव…
जांजगीर-चांपा । जिले के बिर्रा-शिवरीनारायण मार्ग स्थित केरा गांव में तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन की…
भिलाई नगर । आम जनमानस को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और वार्डों की जमीनी…
रायपुर देशभर में तेल कंपनियों ने फिर पेट्रोल डीजल के रेट बढ़ा दिए हैं। आज,…
भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई के जोन-2 वैशाली नगर क्षेत्रांतर्गत स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त…