इंदौर के लिए निकली एक यात्री बस सबसे व्यस्तम कोर्ट चौराहा के सर्कल से टकरा गई, बड़ी घटना होने से बची

बड़वानी
शहर के बस स्टैंड से इंदौर के लिए निकली एक यात्री बस सबसे व्यस्तम कोर्ट चौराहा के सर्कल से टकरा गई। इस दौरान बड़ी घटना होने से बची। कहीं किसी को कोई चोट नहीं लगी। चालक के अनुसार अचानक तबियत बिगड़ी और चक्कर आने के बाद होश खो बैठा। जिससे बस सर्कल से टकरा गई। इससे सर्कल की वेदी व जालीनुमा बाउंड्री का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गई।

अचानक हुआ बेहोश
बता दें कि बस स्टैंड से करीब 11 बजे बस को चालक नासिर खान इंदौर के लिए लेकर निकले थे। कोर्ट चौराहा के पास आते ही चालक को चक्कर आए और बस से संतुलिन खो बैठे। इसके बाद बस चालक की तरफ मुढ़कर सर्कल से टकरा गई। गनीमत रही कि इस दौरान बाइक व राहगीर आसपास दूरी पर थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। तत्काल चालक को जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं बस को मौके से हटाया गया। कोतवाली पुलिस व यातायात पुलिस ने पहुंचकर भीड़ को हटाया।

बस से पहले बाथरूम में गिरे
चालक नासिर खान ने बताया कि बस निकलने से पूर्व वो बस स्टैंड के टायलेट में गिर गए थे। जिससे एक हाथ में दर्द हो रहा था। उसके बाद निर्धारित समय पर बस चालू कर इंदौर के लिए निकले। कोर्ट चौराहा के पास आते ही उनको चक्कर आने लगे और वे होश खो बैठे। इससे बस किनारे सर्कल से टकरा गई।

चेकअप किया, नार्मल निकली ईसीजी रिपोर्ट
चालक को जिला अस्पताल की सोलह पलंग वार्ड की ओपीडी में ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने चेकअप किया और तत्काल ईसीजी की। हालांकि ईसीजी रिपोर्ट नार्मल निकली। डा. प्रीतिशा मंडलोई ने बताया कि बस चालक को उपचार के लिए लाए थे। ईसीजी रिपोर्ट नार्मल निकली है। प्रारंभिक चेकअप में हार्ट अटैक जैसी समस्या नहीं पाई गई।

इधर सड़क से उतरी बस
बड़ौदा से खंडवा जा रही एक यात्री बस बाइक सवार को बचाने के प्रयास में असंतुलित होकर सड़क से नीचे उतर गई। हालांकि चालक की सुझबुझ से बड़ा हादसा टल गया। बस में एक दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। पक्षदर्शियों के अनुसार बस के सामने बाइक सवार आने पर चालक ने तेजी से ब्रेक लगाया, जिससे बस सड़क किनारे मिट्टी में उतर गई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

थाना अयोध्यानगर,जोन-02 पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही, 7 पेटी शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

थाना अयोध्यानगर,जोन-02 पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही, 7 पेटी शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

थाना अयोध्यानगर,जोन-02 पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही, 7 पेटी शराब सहित…

9 minutes ago
माधव महाविद्यालय ने डॉ. संजय कुमार पाण्डेय एवं दीपक बंसल का अभिनंदन किया

माधव महाविद्यालय ने डॉ. संजय कुमार पाण्डेय एवं दीपक बंसल का अभिनंदन किया

माधव महाविद्यालय ने डॉ. संजय कुमार पाण्डेय एवं दीपक बंसल का अभिनंदन किया ग्वालियर   बम…

9 minutes ago
भोपाल कोर्ट का बड़ा फैसला, सास को प्रताड़ित करने की दोषी ठहरी बहू, 20 हजार रुपये का जुर्माना

भोपाल कोर्ट का बड़ा फैसला, सास को प्रताड़ित करने की दोषी ठहरी बहू, 20 हजार रुपये का जुर्माना

भोपाल   भोपाल की एक अदालत ने घरेलू हिंसा के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए…

23 minutes ago
ग्राम मेंड्राखुर्द के सूरज ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार

ग्राम मेंड्राखुर्द के सूरज ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार

रायपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के…

24 minutes ago
मोर गांव, मोर पानी‘ महाअभियान से जल संरक्षण को मिली नई दिशा

मोर गांव, मोर पानी‘ महाअभियान से जल संरक्षण को मिली नई दिशा

रायपुर मोर गांव, मोर पानी‘ महाअभियान से जल संरक्षण को मिली नई दिशा मुख्यमंत्री  विष्णु…

44 minutes ago
MP-राजस्थान सीमा विवाद सुलझाएगा 124 साल पुराना नक्शा, मंदसौर के धनवाड़ा गांव की जमीन पर बढ़ा विवाद

MP-राजस्थान सीमा विवाद सुलझाएगा 124 साल पुराना नक्शा, मंदसौर के धनवाड़ा गांव की जमीन पर बढ़ा विवाद

मंदसौर  मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की सुवासरा तहसील का धनवाड़ा गांव एक बार फिर…

1 hour ago