शारजाह से इंदौर आया व्यक्ति फर्जी पासपोर्ट रखने के आरोप में गिरफ्तार

इंदौर
शारजाह से दो दिन पहले इंदौर आए एक व्यक्ति को भारत का फर्जी पासपोर्ट रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विनोद कुमार मीना ने बताया कि 17 नवंबर की रात एक उड़ान से शारजाह से इंदौर पहुंचे व्यक्ति के पास दो अलग-अलग भारतीय पासपोर्ट मिले हैं। उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे की आगमन जांच चौकी पर तैनात अधिकारियों को शक होने पर इस व्यक्ति को पुलिस के हवाले किया गया।

उन्होंने बताया, ‘‘एक पासपोर्ट में इस व्यक्ति का नाम मोहम्मद कलाम कबाड़ी और दूसरे पासपोर्ट में मोहम्मद कलाम राइन के रूप में दर्ज है। दोनों पासपोर्ट में उसकी जन्मतिथि और अन्य विवरण भी अलग-अलग हैं।’’

मीना ने बताया कि 35 से 40 साल के बीच की उम्र वाले आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी बिहार का रहने वाला है और वह रोजगार के सिलसिले में संयुक्त अरब अमीरात गया था।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : ’सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला शामिल’

CG : ’सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला शामिल’

’जिले के सभी ग्रामो में 31 व्यक्तिमूलक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित’…

2 minutes ago
CG : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सोलर दीदियों को मिलेगा रोजगार, हर घर तक पहुंचेगा योजना का लाभ

CG : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सोलर दीदियों को मिलेगा रोजगार, हर घर तक पहुंचेगा योजना का लाभ

बिहान से जुड़ी महिलाओं को सोलर दीदी के रूप में दिया गया विशेष प्रशिक्षण रायपुर, प्रधानमंत्री…

4 minutes ago
CG : हल्बा समाज संगठित और जागरूक आदिवासी समुदाय

CG : हल्बा समाज संगठित और जागरूक आदिवासी समुदाय

रेवाडीह में सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख की घोषणा रायपुर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन…

7 minutes ago
CG : ट्रैक्टर ने लिया चपेट में, एक्टिवा सवार की मौत …

CG : ट्रैक्टर ने लिया चपेट में, एक्टिवा सवार की मौत …

कोरबा। शक्ति मुख्य मार्ग पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक्टिवा सवार एक युवक…

14 minutes ago
CG : संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

CG : संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

“योग फॉर हेल्दी एजिंग” थीम पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने किया…

14 minutes ago
CG : कोरिया में अवैध रेत-ईंट परिवहन मामले में मिनी हाईवा समेत 9 वाहन जब्त

CG : कोरिया में अवैध रेत-ईंट परिवहन मामले में मिनी हाईवा समेत 9 वाहन जब्त

रायपुर, खनिजों के परिवहन के विरूद्ध कोरिया जिले में जारी जांच पड़ताल एवं कार्रवाई के…

21 minutes ago