कटनी/ बड़वारा
बड़वारा थाना क्षेत्र के मिशन चौक में रविवार को मुख्य मार्ग से गुजर रहा एक हाइवा अनियंत्रित होकर अंडे की दुकान में घुस गया। दुर्घटना में दुकान संचालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में युवक की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मिशन चौक में जाम लगा दिया।
दुकान पर बैठा था युवक
जानकारी के अनुसार बड़वारा निवासी सलमान खान पिता हुसैन खान 39 वर्ष की मिशन चौक में अंडे आदि की दुकान थी। रविवार की सुबह 11 बजे के लगभग सलमान दुकान में बैठा था। उसी दौरान एक हाइवा मुख्य मार्ग से गुजरा और अनियंत्रित होकर सलमान की दुकान में जा घुसा। दुर्घटना में युवक को गंभीर चोट आई। स्थानीयजन दौड़े और युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई और गुस्साए लोगों ने मिशन चौक में जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी किशोर दुवेदी बल के साथ मौके पर पहुंच गए। साथ ही एसडीएम कटनी प्रमोद चतुर्वेदी, एसडीओपी उमराव सिंह भी बड़वारा पहुंचे और लोगों को समझाइश देते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। लगभग दो घंटे बाद लोग माने और रास्ता छोड़ा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा है। साथ ही ट्रक चालक को पकड़ लिया है और वाहन को जब्त कर लिया है।
कोरबा। जिले के तीन अलग- अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।…
बिलासपुर। इवेंट आर्गनाइजर के फार्म हाउस पर हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों…
लखनऊ विशेष रिपोर्ट मक्का मुअज्जमा: रात के करीब का वक्त है। आसमान ने काले रंग…
रायपुर। CGPSC भर्ती घोटाला में पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक के रायपुर स्थित निवास में…
बीजापुर. तेन्दूपत्ता संग्रहण से जुड़े हजारों परिवारों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है.…
धमतरी। देर रात संबलपुर बायपास मार्ग के किनारे अचानक आग लगने की सूचना प्राप्त होते…