जनसुनवाई में एक अनोखा मामला-घर से पीएम मोदी की तस्वीर हटाओ ,नहीं तो मकान खाली करो

इंदौर
 देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा से प्रेरित एक व्यक्ति मंगलवार को पुलिस जनसुनवाई में पहुंचा और मकान मालिक पर पीएम की फोटो घर से हटाने के लिए दबाव बनाने की शिकायत की। फरियादी ने कहा कि तस्वीर नहीं हटाने पर मकान मालिक घर खाली करने की धमकी दे रहा है। मामले में वरिष्ठ अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारी को जांच के निर्देश दिए हैं।

 

हर मंगलवार को रीगल तिराहे पर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में होने वाली जनसुनवाई में इस बार एक अनोखा मामला सामने आया, जिसने अधिकारियों को भी हैरत में डाल दिया। दरअसल पीर गली में रहने वाला युसूफ भी जनसुनवाई में पहुंचा था। उसने अधिकारियों को बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रशंसक है। पीएम की विचारधारा से प्रेरित होकर उसने अपने घर में उनकी फोटो लगाई है। मकान के मालिक शरीफ मंसूरी, याकूब मंसूरी और सुल्तान मंसूरी इसके लिए उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। वे इसे हटाने के लिए दबाव बना रहे हैं। ऐसा नहीं करने पर वे घर खाली कराने की धमकी दे रहे हैं।

युसूफ की शिकायत सुनकर अधिकारी भी आश्चर्यचकित रह गए। उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। एडिशनल डीसीपी मनीष पाठक ने बताया कि यह अनोखा मामला है। किसी की तस्वीर लगाने या हटाने के लिए किसी को मजबूर नहीं किया जा सकता। स्थानीय थाना के प्रभारी को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

8 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

8 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

9 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

9 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

9 hours ago