इंदौर
मध्य प्रदेश में 12वीं के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। इंदौर जिले के तुकोगंज थाना क्षेत्र के वल्लभनगर में 18 वर्षीय 12वीं के छात्र का शव उसी के घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर नग्न अवस्था में शव मिला है । उसके हाथ पीछे बंधे हुए थे । परिजनों और पड़ोसियों से पुलिसिया पूछताछ में सामने आया है कि लड़का पब्जी गेम का एडिक्ट था और मुमकिन है कि उसी के मिशन पूरा करते हुए उसने यह कदम उठाया होगा।
दरअसल पुलिस को थाने पर सूचना मिली थी कि वल्लभनगर में 18 वर्षीय एक लड़के ने घर पर सुसाइड कर लिया है जब पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजन शव को लेकर शेल्बी हॉस्पिटल पहुंचे थे। जहां परिजनों ने बताया कि वह कमरे में नग्न अवस्था में बंद था और उसके हाथ भी पीछे बंधे हुए थे जहां घर में टीवी भी चालू थी और मोबाइल फोन भी पास में ही रखा हुआ था।
फिलहाल, मौके से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम वाय अस्पताल पहुंचाया है। जांच अधिकारी के मुताबिक परिजनों और आस पड़ोसियों ने लड़के के बारे में जो जानकारी दी है उसे सामने आया है कि वह पब्जी गेम का एडिक्ट था। और जिस तरीके की परिस्थितियां घर में मिली हैं। उसे संभवत यह लग रहा है कि गेम के एडिक्शन के चलते ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है । बाकी सारी परिस्थितियां पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ हो पाएंगी।
रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…
रायपुर किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…
भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…
रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…