गोवा एक्सप्रेस में महिला को आया हार्ट अटैक, ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर तड़पती रही, हुई मौत

ग्वालियर

गोवा एक्सप्रेस में यात्रा कर रही 66 वर्षीय महिला, विजया भारती को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद एम्बुलेंस की देरी के कारण उनकी मौत हो गई। यह घटना बीती देर रात की है, जब ट्रेन आगरा से पुणे के लिए रवाना हुई थी। महिला अपने पति के साथ ए-1 कोच की सात नम्बर सीट पर सवार थीं और मुरैना स्टेशन के पास उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ।

महिला की तबियत बिगड़ने पर उनके पति राजवीर सिंह और अन्य यात्रियों ने टीटी और ट्रेन स्टाफ को सूचित किया। ट्रेन ग्वालियर स्टेशन पर रुकी और महिला को उतारा गया। डिप्टी एसएस दिनेश सिंह सिकरवार ने 108 एम्बुलेंस सेवा को कई बार कॉल किया, लेकिन एम्बुलेंस लगभग चालीस मिनट बाद भी नहीं पहुंची। इसके बाद, प्राइवेट एम्बुलेंस से महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अधिक समय बीत जाने के कारण उनकी मौत हो गई। सरकारी एम्बुलेंस महिला की मौत के बाद स्टेशन पर पहुंची।

ग्वालियर स्टेशन पर तीसरी मौत
यह पहला मामला नहीं है जब एम्बुलेंस की देरी के कारण किसी यात्री की मौत हुई हो। बीते कुछ महीनों में ग्वालियर स्टेशन पर यह तीसरी मौत है, जिसमें पहले एक वाइस चांसलर की भी मौत हो चुकी है। इससे पहले, एक यात्री का पैर ट्रेन की चपेट में आ गया था और एम्बुलेंस आधे घंटे की देरी से आई, जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ गई थी। शहरी क्षेत्रों में 108 एम्बुलेंस का रिस्पांस टाइम 18 मिनट निर्धारित है, जबकि इस मामले में एम्बुलेंस 50 मिनट की देरी से पहुंची, जिससे मरीज की स्थिति और बिगड़ गई।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आम नागरिकों को त्वरित, संवेदनशील और…

8 hours ago
पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

रायपुर छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत पंजीकृत निर्माण…

8 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद् की बैठक में नवा रायपुर…

8 hours ago
राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

भोपाल  मध्यप्रदेश जेल विभाग ने बंदियों के समग्र स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

8 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल और वन मंत्री  केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वर्ष…

8 hours ago
मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को मंत्रालय में…

9 hours ago