आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का 2 लाख का बीमा कराएगी सरकार और भी कई लाभ मिलेंगे, जानें सबकुछ

भोपाल
 मध्य प्रदेश के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अच्छी खबर है। आंगनबाड़ी वर्कर्स का 2 लाख का बीमा सरकार कराएगी। सरकार ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बीमा कवर का लाभ देने का फैसला लिया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का दुर्घटना मृत्यु पर 2 लाख और आंशिक अपंगता पर एक लाख रुपए की राशि का बीमा कवर होगा।

दोनों बीमा योजना का क्रियान्वयन आंगनबाड़ी , मिनी कार्यकर्ता और सहायिका के मानदेय जमा किए जाने वाले बैंक खाते से संबंधित बैंक शाखा द्वारा किया जाएगा। बीमा योजना की प्रीमियम राशि आंगनबाड़ी वर्कर्स की सहमति से काटी जाएगी। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं को 436 रुपए प्रति हितग्राही वार्षिक प्रीमियम के भुगतान करना होगा।

इस आयु वर्ग को मिलेगा लाभ

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 18 से 59 आयु वर्ग के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को 20 रुपए प्रति हितग्राही वार्षिक प्रीमियम भुगतान से दुर्घटना एवं मृत्यु के और स्थाई पूर्ण अपंगता की स्थिति में 2 लाख का प्रावधान रहेगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

4 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

5 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

5 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

5 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

5 hours ago