जॉब नहीं मिलने से परेशान युवक ने किया सुसाइड, बेटे की मौत की खबर सुन मां ने भी तोड़ा दम

ग्वालियर

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जॉब नहीं मिलने और शादी नहीं होने के कारण एक युवक ने मौत को गले लगा लिया. उसने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. इधर, बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां ने भी सदमे में दम तोड़ दिया. यह घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के गौसपुर नंबर-1 की है.

दरअसल, मनीष राजपूत सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पढ़ाई पूरी करने के बाद जॉब की तलाश में था. लेकिन उसकी कहीं जॉब नही लग रही थी. शनिवार की देर रात उसने जहर खा लिया. इसकी भनक लगते ही परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जयारोग्य अस्पताल रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान मनीष ने दम तोड़ दिया.

बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां राधा राजपूत सदमे में आ गई और दम तोड़ दिया. मृतक के भाई अनिल राजपूत का कहना है कि मनीष ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पढ़ाई की थी. लेकिन उसकी जॉब नहीं लग पा रही थी और न ही उसकी कहीं शादी हो रही थी. जिसके चलते वह डिप्रेशन में था.

इधर, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. फिलहाल, पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : दो गुटों के बीच मारपीट, युवती को भी बनाया निशाना …

CG : दो गुटों के बीच मारपीट, युवती को भी बनाया निशाना …

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक बार फिर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प का…

1 minute ago
CG : जनपद पंचायत का कर्मचारी सस्पेंड …

CG : जनपद पंचायत का कर्मचारी सस्पेंड …

सुकमा. सुकमा जिले में प्रशासन ने अनुशासनहीनता और अनियमितताओं के मामले में सख्त कार्रवाई की…

5 minutes ago
राजनांदगांव : तहसील रोड पर कचरा डंप बदबू से लोग परेशान …

राजनांदगांव : तहसील रोड पर कचरा डंप बदबू से लोग परेशान …

राजनांदगांव | तहसील रोड पर खुले में कचरा डंप किए जाने से आसपास गंदगी और…

15 minutes ago
राजनांदगांव : कलेक्ट्रेट के पीछे बेतरतीब पार्किंग से हर दिन जाम की स्थिति, बढ़ी परेशानी …

राजनांदगांव : कलेक्ट्रेट के पीछे बेतरतीब पार्किंग से हर दिन जाम की स्थिति, बढ़ी परेशानी …

राजनांदगांव | कलेक्ट्रेट के पीछे वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण यातायात प्रभावित बाधित हो…

17 minutes ago
राजनांदगांव : विस अध्यक्ष को बताई गई औद्योगिक क्षेत्र की समस्या …

राजनांदगांव : विस अध्यक्ष को बताई गई औद्योगिक क्षेत्र की समस्या …

राजनांदगांव | नांदगांव इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से…

19 minutes ago
राजनांदगांव : जिला अस्पताल रोड पर फैला कचरा व बिल्डिंग मटेरियल …

राजनांदगांव : जिला अस्पताल रोड पर फैला कचरा व बिल्डिंग मटेरियल …

राजनांदगांव | जिला अस्पताल रोड पर सड़क किनारे कचरा और भवन निर्माण सामग्री डंप किया…

23 minutes ago