सुकमा. सुकमा जिले में प्रशासन ने अनुशासनहीनता और अनियमितताओं के मामले में सख्त कार्रवाई की है. जनपद पंचायत के सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. शिकायतें जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई थीं. आरोप है कि स्थानांतरण आदेश के बावजूद संबंधित कर्मचारी ने नए पदस्थापना स्थल पर नियमित कार्यभार नहीं संभाला. इसके बावजूद पुराने कार्यालय में कामकाज जारी रखा गया. जांच में वित्तीय लेन-देन और चेक जारी करने से जुड़े आरोप भी सामने आए हैं. बार-बार चेतावनी के बावजूद कार्यशैली में सुधार नहीं होने की बात कही गई है. प्रशासन ने इसे सेवा नियमों का उल्लंघन माना है. मामले में विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है. जिले में सुशासन के तहत ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अनदेखी किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं होगी. यह कार्रवाई सरकारी व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन…
आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है महतारी वंदन योजना : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
डोंगरगढ़ l जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेसजनों ने धरना-प्रदर्शन, पुतला दहन कर राज्य व केंद्र सरकार…
डोंगरगढ़/कलकसा l छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ (वीबी-जी राम जी) ने प्रदेशव्यापी हड़ताल को सरकार के…
डोंगरगढ़ | आयुर्वेद ग्राम बेलगांव में शर्मा परिवार के द्वारा अब तक दर्जनों बरगद व…
छुईखदान l ग्राम पंचायत देवरचा के आश्रित ग्राम झिरिया में एक पेड़ मां के नाम…