ग्वालियर
युवाओं में कार्डियक अरेस्ट के कारण अचानक मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। चलते-चलते या दौड़ते-दौड़ते हृदय गति रुकने से असमय सांसें थम रही हैं। इस प्रकार की ताजा घटना ग्वालियर की है।
कांचमिल निवासी मनीष आर्य पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। उसका शव शनिवार सुबह तानसेन रोड स्थित गर्डर वाली पुलिया के नीचे मिला। परिजन ने बताया कि मनीष रोज सुबह दौड़ने के लिए जाता था। शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मनीष की मौत की वजह आर्टरी ब्लाक (धमनियां अवरुद्ध) होना बताया गया है। विशेषज्ञ बताते हैं कि तेज गर्मी और अधिक सर्दी में इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं। अगर सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ़, घबराहट होती है, तो सावधान हो जाएं।
सीपीआर देकर बचाई जा सकती है जान
कार्डियोलाजिस्ट डा.राम रावत कहते हैं कि भागते-भागते या कोई भी अन्य शारीरिक गतिविधि करते हुए इस तरह से मौत होने की वजह सडन कार्डियक अरेस्ट है। अमूमन लोग लक्षणों को नजरअंदाज करते हैं। तीव्र गर्मी और अधिक सर्दी में इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं। इस तरह कोई भी व्यक्ति आपको नजर आए, तो सीपीआर देकर उसकी जान बचाई जा सकती है।
रायपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…
भोपाल नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…
रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना द्वारा वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठितके.एफ. रुस्तम जी…
भोपाल छतरपुर के एक जिला एक उत्पाद लकड़ी फर्नीचर उद्योग को राष्ट्रीय बाज़ार, आधुनिक डिज़ाइन,…