मंडला
मंडला जिले के आम आदमी पार्टी संगठन का कार्य कर्ता संवाद रविवार 11 अगस्त को गोंडी पब्लिक ट्रस्ट सभागार मंडला में संपन्न हुआ जारी विज्ञप्ति में बताया गया है, कि मध्यप्रदेश टीम केजरीवाल के आवाहन पर प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल के मार्गदर्शन में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता संवाद में जिले के सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ता संवाद के पर्यवेक्षण कार्य के लिए प्रदेश कार्यालय की ओर से चार सदस्यीय पर्यवेक्षक दल संवाद में शामिल हुआ। बता दें कार्यकर्ता संवाद की अध्यक्षता पार्टी प्रदेश संगठन सचिव राम किशोर शिवहरे ने की।संवाद की अध्यक्षता कर रहे शिवहरे ने कहा , कि पार्टी देश ही नहीं विश्व भर में एक ईमानदार पार्टी बनकर उभर रही है ।
ऐसी पार्टी की विचारधारा और उसके द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं को हमको हर घर तक पहुंचाने का दायित्व टीम केजरीवाल के द्वारा मिला हुआ है। बस इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए जिलेवार कार्यकर्ता संवाद का अभियान सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में चलाया जा रहा है।जिसमें बेहतर पार्टी संचालन के लिए कार्यकर्ताओं से संवाद और वर्तमान में बेहतर शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार, मुफ्त बिजली,पानी, यात्रा जैसी सुविधाओं को जनता को दिलाने उनके साथ खड़े रहने का काम करते रहना पार्टी कार्यकर्ताओं की पहली जिम्मेदारी है।जिससे राजनीति ही नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन का बड़ा काम हो सकता है।
मंडला से पी .डी. खैरवार और चंद्रगुप्त नामदेव होंगे छिंदवाड़ा कार्यकर्ता संवाद के लिए पर्यवेक्षक टीम में सामिल सोमवार 12 अगस्त को छिंदवाड़ा में होने जा रहे कार्यकर्ता संवाद के लिए प्रदेश कार्यालय के द्वारा चयनित पर्यवेक्षक टीम में मंडला जिले से पी.डी.खैरवार और चंद्रगुप्त नामदेव सामिल होंगे।प्रदेश संगठन सचिव एड.रामकिशोर शिवहरे, पर्यवेक्षक वसीम खान, एडवोकेट केशवानंद सैन,सोनू भट्टाचार्य, रजनीश नायडू कार्यकर्ता संवाद में मुख्य रूप से शामिल रहे।
रायपुर छत्तीसगढ़ में विद्युत टैरिफ के वार्षिक संशोधन के बावजूद छत्तीसगढ़ सरकार ने आम उपभोक्ताओं…
रायपुर छत्तीसगढ़ शासन की रिडेवलपमेंट नीति के तहत राज्य के विभिन्न शहरों में पांच प्रमुख…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की बड़ी कार्रवाई ने राजनीतिक और…
सबसे पहले मध्यप्रदेश हुआ नक्सलमुक्त, प्रधानमंत्री मोदी ने की प्रशंसा - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री…
भोपाल कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने रात में होने वाले विवाह, शादियों में मद्यपान की बढ़ती…
जगदलपुर. मछलियों के संरक्षण और प्रजनन को बढ़ावा देने के लिए 16 जून से 15…