जबलपुर
22 जनवरी को अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद यात्रियों के लिए जबलपुर समेत देशभर से आस्था स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की तैयारी जोरों पर है। जबलपुर रेल मंडल ने प्रारंभिक तौर पर जबलपुर और रीवा से स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय किया है। इसके बाद भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना है। इन ट्रेनों में एसी कोच के साथ स्लीपर कोच में सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा पर भी ध्यान दिया जा रहा है। स्लीपर कोच में बेडरोल और खाना दिए जाने की तैयारी की जा रही है।
22 जनवरी के बाद अयोध्या तक चलाए जाने की योजना
इतना ही नहीं यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए ट्रेन के हर कोच में एक टीटीई भी तैनात होगा। देशभर से एक हजार से ज्यादा ट्रेनों को 22 जनवरी के बाद अयोध्या तक चलाए जाने की योजना है। पहले तीन स्पेशल ट्रेनों के चलाने की तैयारी है बाद में पश्चिम मध्य रेलवे जोन के जबलपुर, भोपाल और कोटा मंडल से ट्रेन चलायी जाएंगी। रेलवे सूत्रों की मानें तो स्पेशल ट्रेन का किराया अधिक होता है, लेकिन रेलवे इन ट्रेनों के किराये को कम कर यात्रियों को ज्यादा सुविधा देने के कार्य में जुटा है।
कोच के अंदर दिखेंगी श्रीराम मंदिर की मनमोहक तस्वीरें
रेलवे बोर्ड ने अयोध्या तक जाने और आने वाली ट्रेनों के लिए एक अलग से गाइडलाइन तैयार की है। इसमें हर जोन को संबंधित राज्य सरकार के साथ समन्वय बनाते हुए इन ट्रेनों को संचालन करना है। स्पेशल ट्रेन के हर कोच पर अयोध्या और वहां के मंदिर की तस्वीर को उकेरा जाएगा। इन ट्रेनों के यात्रियों का हर प्रमुख रेलवे स्टेशन पर स्वागत होगा। स्वागत की जिम्मेदारी रेलवे की होगी।
दो से तीन ट्रेनों को चलाने का प्रस्ताव
जबलपुर रेल मंडल में लगभग 100 रेलवे स्टेशन हैं, जिसमें बड़े स्टेशनों की संख्या लगभग 20 है। इन स्टेशनों पर 24 घंटे में लगभग 50 हजार से ज्यादा यात्री ट्रेन में चढ़ते और उतरते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने मंडल से संभावित तौर पर दो से तीन ट्रेनों को चलाने की तैयारी की है। इसमें जबलपुर और रीवा रेलवे स्टेशन से प्राथमिक तौर पर ट्रेन चलाने के लिए प्रस्तावित किया है। वहीं भोपाल के रानीकमलापति और भोपाल रेलवे स्टेशन से भी ट्रेन चल सकती है।
यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखेगा रेलवे
भोपाल गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…
रायपुर भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…
भोपाल श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…