मुरैना में नाराज निगम कर्मचारी ने कोतवाली में पार्षद विनीत कंसाना के खिलाफ मामला दर्ज करवाया

मुरैना

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ एक दिन पहले पार्षद ने नगर निगम कर्मचारी से मारपीट कर दी थी जिस मामले में आज निगम के कर्मचारी लामबंद हो गए हैं। साथ ही कर्मचारियों ने आरोपी पार्षद की गिरफ्तारी की मांग करते हुए निगम ऑफिस में ताला बंदी कर दी और सभी हड़ताल पर चले गए। जब महापौर शारदा सोलंकी नगर निगम कार्यालय पहुंची तब कार्यालय में ताला लगा देखकर भड़क गई। आगे उन्होंने निगम कर्मचारियों पर लापरवाही और तानाशाही रवैया से काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि, जब मारपीट की घटना में मामला दर्ज हो गया है, तो फिर हड़ताल किस बात की।

महापौर ने फरियादी कर्मचारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका व्यवहार और भाषा गलत है। उन्होंने निगम कमिश्नर को उसे तत्काल हटाने के निर्देश दिए।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि निगम के स्टोर में पदस्थ सूरज तोमर सहायक ग्रेड तीन ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे पास सर्दी में अलाव के लिए लकड़ी की व्यवस्था करने की भी जिम्मेदारी है। वार्ड 17 के पार्षद विनीत कंषाना ने बुधवार की शाम को लकड़ी मंगाई तो मैंने उनके यहां भिजवा दी। उन्होंने पूरी लकड़ी अपने दरवाजे पर ही रख ली।

मैंने उनसे कहा कि जितनी आवश्यकता है, उतनी अपने यहां खाली करवा लें, अन्य लकड़ी को वापस कर दें, अगर आपको और आवश्यकता होगी तो फिर से भिजवा देंगे। लेकिन वह नहीं माने और फोन पर बहस हो गई। उसके बाद पार्षद कंषाना तीन लोगों को लेकर मेरे कार्यालय में आए और मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। मारपीट में कर्मचारी का हाथ फ्रैक्चर हो गया। विवाद से नाराज हुए नगर निगम कर्मचारी लामबंद होकर कोतवाली में पार्षद विनीत कंसाना व अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

योग को जीवनशैली में शामिल करें, स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ें: राज्यपाल रमन डेका

योग को जीवनशैली में शामिल करें, स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ें: राज्यपाल रमन डेका

रायपुर. राज्यपाल रमेन डेका आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित…

1 hour ago
CG : करें योग रहें निरोग – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

CG : करें योग रहें निरोग – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

रायपुर,  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं प्रेरणा से आयोजित 12वें विश्व योग…

1 hour ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

विधायक, कलेक्टर सहित सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक किया योगाभ्यासनशामुक्ति शपथ एवं वृक्षारोपण भी…

1 hour ago
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में बांटे गोल्ड मेडल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में बांटे गोल्ड मेडल

जबलपुर. रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का 36वां दीक्षांत समारोह रविवार को उस समय ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण…

1 hour ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में साइकिल रैली का आयोजन

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में साइकिल रैली का आयोजन

विधायक, कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना रायपुर, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के…

1 hour ago
CG : कोटमहर गार्डन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

CG : कोटमहर गार्डन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

वन मंत्री केदार कश्यप ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का दिया…

1 hour ago