धार
नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सावित्री ठाकुर ने 29 करोड़ रुपए लागत से बनने वाले 9.83 कि.मी बलवारी-गंधवानी मार्ग का भूमिपूजन किया। साथ ही बलवारी हनुमान जी के दर्शन कर पूजन- अर्चन भी किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, मनोज सोमानी, जयदीप पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिकगण मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है की गंधवानी से प्रसिद्ध बलवारी धाम तक की पूरी तरह जर्जर हो चुकी यह सड़क नए सिरे से तैयार होगी। जिसके लिए शासन स्तर से 29 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हुई है।नई सड़क बनने से वाहन चालकों को राहत मिलेगी। यहां डामर का मार्ग था। अब यह सड़क 7 मीटर चौड़ाई वाली बनाई जाएगी।
जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…
रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…