गढ़ कस्बे में स्कूल के पास जर्जर दीवार गिरने से हादसा, 4 बच्चों की मौत

रीवा

 जिले के गढ़ कस्बे में सन राइज स्कूल के पास जर्जर दीवार गिरने से कई स्कूली बच्चे उसके चपेट में आ गए। मलबे में दबने से 4 बच्चों की मौत हो गई, जबकी एक महिला सहित अन्य बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल और पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह भी घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं।

यह हादसा प्राथमिक विद्यालय के पास एक जर्जर इमारत कच्ची दीवार गिरने के कारण हुआ। स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे घर जानें के लिए निकल रहे थे, उसी समय जर्जर दीवार बच्चों के ऊपर गिर गई। जिसमें कुल 8 बच्चे और एक महिला भी दब गई। इनमें से चार की मौत हो गई है और महिला समेत चार को सुरक्षित निकाल लिया गया, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिले के गढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ में नईगढ़ी मोड़ पर संचालित निजी सनराइज पब्लिक स्कूल के पास दीवार ढहने से चार बच्चों की मौत हुई है और कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जान गंवाने वाले बच्चों में
    अंशिका गुप्ता, 5 वर्ष, पिता सुरेंद्र गुप्ता
    मान्या गुप्ता, 7 वर्ष, पिता वीरेंद्र गुप्ता
    सिद्धार्थ गुप्तास, 5 वर्ष, पिता वीरेंद्र गुप्ता
    अनुज प्रजापति, पिता इंद्रपाल प्रजापति

घायलों में
रक्षा गुप्ता, 7 वर्ष, पिता सुरेंद्र गुप्ता
अभिवावक रानी प्रजापति, पति इंद्रपाल प्रजापति

पुराने घर की दीवार थी जर्जर
विद्यालय के पास एक अन्य घर की दीवार पुरानी होने के कारण दीवारों में नमी थी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चे घर के लिए निकल रहे थे, दौरान दीवार धराशाई हो गई जिसमें नौनिहाल बच्चे दब गए। हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई, जबकी कई बच्चे घायल हुए हैं, इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल है।

घटना की सूचना पुलिस और जिला प्रशासन को दी गई जहां मौके पर रीवा से पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं तो वहीं इस भीषण हादसे के बाद स्थानीय प्रशासनिक अमला पुलिस और आम जनों द्वारा राहत बचाव करके मृतक बच्चों का शव मलबे से बाहर निकला गया और गंभीर रूप से घायल बच्चों को अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया है।

हालांकि इस घटना में चार बच्चों की मौत हुई है इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। चार बच्चों की मौत हो चुकी है और कई गंभीर रूप से घायल है सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगेव लाया गया है। जहां डॉक्टरों द्वारा घायल बच्चों का उपचार किया जा रहा है और गंभीर रूप से घायल बच्चों को रीवा संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : देर रात तक बेवजह घूमने वाले सलाखों में होंगे …

CG : देर रात तक बेवजह घूमने वाले सलाखों में होंगे …

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी…

11 minutes ago
CG : रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, तेज रफ्तार कार नाली में गिरी …

CG : रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, तेज रफ्तार कार नाली में गिरी …

रायपुर। रायपुर–बिलासपुर हाईवे के सकरा इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…

18 minutes ago
CG : क्लॉथ स्टोर में आगजनी की घटना, कारोबारी को हुआ लाखों का नुकसान …

CG : क्लॉथ स्टोर में आगजनी की घटना, कारोबारी को हुआ लाखों का नुकसान …

कोरबा. शहर के पावर हाउस रोड स्थित पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर में मंगलवार की देर…

21 minutes ago
राजनांदगांव : जिला जेल राजनांदगांव में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन …

राजनांदगांव : जिला जेल राजनांदगांव में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन …

जिला जेल राजनांदगांव में दिनांक 26.06.2026 को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, अमित जिन्दल, द्वितीय…

28 minutes ago
रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण

रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण

रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट…

31 minutes ago
CG : तेज हवा नहीं चली तो प्रदेश में 7 दिन झमाझम बारिश के आसार …

CG : तेज हवा नहीं चली तो प्रदेश में 7 दिन झमाझम बारिश के आसार …

रायपुर छत्तीसगढ़ में पिछले दस दिनों से अटका हुआ मानसून अब पूरी तरह एक्टिव हो…

43 minutes ago