संत हिरदाराम नगर
संत हिरदाराम नगर में निवास करने वाले सिंधी विस्थापित परिवारों के पट्टे संबंधी मामलों का निराकरण अभी तक नहीं हो सका है। ऐसे परिवारों को धारणा अधिकार आदेश का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। सैकड़ों प्रकरण अब भी लंबित हैं।
डेढ़ साल पहले जिला प्रशासन ने मुकिता इंटरनेशनल स्कूल में शिविर लगाकर लोगों से आवेदन लिए। प्रशासन ने तया किया था कि जल्द ही सर्वे कराया जाएगा, इसी आधार पर पट्टे दिए जाएंगे। अभी तक सर्वे नहीं हुआ है। प्रशासन ने यहां के संगठनों को भरोसा दिलाया था कि लोकसभा चुनाव के बाद सर्वे कराया जाएगा। अब लोगों को सर्वे का इंतजार है।
सैकड़ों पुराने प्रकरण भी लंबित, नागरिकों के अनुसार राजस्व विभाग इन आवदेन की स्थिति के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दे रहा है। शिविर में आवेदन दे चुके रहवासियों के अनुसार आवेदन लेने के बाद कहा गया था किसर्वे के बाद पट्टा दिया जाएगा पर सर्वे नहीं हुआ है। सिंधी विस्थापित परिवारों को बसाहट के समय जो पट्टे दिए गए थे उनकी अवधि भी समाप्त हो गई है।
इन प्रकरणों का निराकरण भी नहीं हो पा रहा है
पूज्य सिंधी पंचायत के कार्यकारी अध्यक्ष भरत आसवानी का कहना है किप्रशासन के उदासीन रवैए से लोग परेशान हैं। वन ट्री हिल्स के लीज रिन्युवल का मामला भी इसी कारण अटका है। पंचायत अब मुख्यमंत्री से मुलाकात करने की तैयारी कर रही है।
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…
रायपुर देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…
भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…
भोपाल पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्त 11 कर्मचारियों को पुलिस…