इंदौर
शहर में अवैध रूप से शराब की बिक्री और परिवहन को लेकर आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने विगत दिनों होटलों और ढाबों पर रात्रि में दबिश दी। यहां अवैध रूप से शराब परोसने के मामले में कार्रवाई की गई। कार्रवाई कर 50 से अधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।
आबकारी विभाग ने इंदौर शहर के आसपास संचालित होने वाले होटल और ढाबों पर अवैध शराब को लेकर कार्रवाई की। इसमें अवैध रूप से शराब पिलाने वालो और शराब पीने वालों पर कार्रवाई की गई। सहायक आयुक्त मनीष खरे ने बताया कि आबकारी विभाग की अलग-अलग टीमों ने होटल और ढाबों की जांच की।
इसमें आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में 50 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। वहीं 50 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में 93 लीटर विदेशी शराब और आठ लीटर देशी शराब जब्त की गई।
राजनांदगांव। जिले में राजस्व अभिलेखों में अनियमितता सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी…
रायपुर दिव्यांग बच्चों के लिए बलरामपुर में लगा विशेष यूडीआईडी कैंप प्रदेश में दिव्यांग बच्चों…
कोंडागांव/फरसगांव। फरसगांव ब्लॉक के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटपाड में शुक्रवार 3 जून शाम…
बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक के हरिगवां गांव की महिला सरपंच मनबसिया ने आरोप लगाया…
कोरबा। नगर पालिक निगम में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से अधिकारियों के प्रभार में…
उज्जैन मध्य प्रदेश की धर्मनगरी उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 के मद्देनजर निर्मित होने वाला…