भोपाल में बच्ची से रेप प्रशासन ने सख्त कदम उठाया, रेडक्लिफ स्कूल की मान्यता सत्र 2025-26 से रद्द

भोपाल

भोपाल के रेडक्लिफ स्कूल में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया था. अब इस मामले में जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने स्कूल की मान्यता सत्र 2025-26 से रद्द करने के आदेश जारी कर दिए हैं.

इस फैसले के बाद स्कूल में पढ़ने वाले छात्र अब स्वयं के खर्चे पर शासकीय या किसी अन्य निजी स्कूल में दाखिला ले सकेंगे. यह कार्रवाई उस जघन्य घटना के बाद हुई है, जिसमें 19 सितंबर 2024 को स्कूल के आईटी टीचर ने साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था.

आदेश में कहा गया है कि स्कूल सत्र 2025-26 से शाला का संचालन नहीं कर सकेगा। ऐसे में यहां पहले से पढ़ने वाले बच्चे सरकारी या अन्य प्राइवेट स्कूल में एडमिशन ले सकते हैं। आरटीई के तहत प्रवेश लेने वाले बच्चों को अन्य सरकारी स्कूल में प्रवेश दिलाया जा सकेगा, जबकि अन्य छात्र-छात्राएं स्वयं के व्यय पर दूसरे स्कूल में प्रवेश ले सकते हैं।

स्कूल की मान्यता सत्र 2025-26 से रद्द

घटना के सामने आते ही पूरे शहर में गुस्से का माहौल बन गया था. हिंदू संगठनों ने इस घटना के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और स्कूल परिसर में तोड़फोड़ भी की थी. प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की और स्कूल की लापरवाही को लेकर यह सख्त फैसला लिया गया.

स्कूल में तीन साल की मासूम से हुआ था रेप

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए यह जरूरी कदम है. अभिभावकों से अपील की गई है कि वे समय रहते अपने बच्चों के लिए वैकल्पिक स्कूल का चयन कर लें ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो.

324 बच्चों का भविष्य दूसरे स्कूलों में संवरेगा बता दें कि इस स्कूल में कुल 324 बच्चे पढ़ते हैं। पिछले साल सितंबर में स्कूल के टीचर ने ही 3 साल की बच्ची से रेप किया था। इस मामले में हंगामे के बाद स्कूल को सील कर दिया गया था। 6 सदस्यीय जांच कमेटी की रिपोर्ट मिलने के बाद कलेक्टर सिंह ने सरकार को प्रस्ताव भेजा था कि स्कूल का संचालन डीईओ करें।

जांच के लिए दो टीमें बनाई गई थीं। पहली जांच रिपोर्ट में बच्चियों की सुरक्षा को लेकर स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई थी। वहीं, दूसरी 7 सदस्यीय कमेटी ने स्कूल के संचालन को लेकर अपनी रिपोर्ट कलेक्टर को दी थी।

इसके बाद भोपाल में पहली बार किसी प्राइवेट स्कूल की कमान सरकारी हाथ में ली गई थी। संकुल प्राचार्य को संचालन की व्यवस्था सौंपी गई थी। इसके बाद स्कूल खोल दिया गया था, लेकिन अब संचालन नहीं होगा। स्कूल को कक्षा पहली से 8वीं की मान्यता नहीं दी गई है।

79 बच्चों का दाखिला आरटीई से स्कूल में कुल 324 बच्चे पढ़ते हैं। इनमें से 79 ऐसे हैं, जिनका आरटीई (राइट टू एजुकेशन) के जरिए एडमिशन हुआ है। बीच सत्र में स्कूल बंद होने से सभी बच्चों को परेशानी हो सकती थी। उनका एक साल बिगड़ जाता। दूसरी ओर, जब बच्ची के साथ गलत हरकत हुई, तब स्कूल खुले पांच महीने हो चुके थे। यानी, आधा शिक्षा सत्र। ऐसे में बच्चों का कहीं एडमिशन भी नहीं हो सकता था। प्रशासन यदि स्कूल को बंद रखता तो बच्चों का एक साल खराब हो जाता। इसलिए स्कूल का संचालन सरकार ने खुद ही किया।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: school

Recent Posts

राजनांदगांव : शिक्षक-पालक एकजुट हों तो कोई बच्चा नहीं पिछड़ेगा…

राजनांदगांव : शिक्षक-पालक एकजुट हों तो कोई बच्चा नहीं पिछड़ेगा…

डोंगरगांव , पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल डोंगरगांव में नवगठित शाला प्रबंधन समिति…

19 seconds ago
राजनांदगांव : 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए फ्री कॉमर्स क्लास शुरू…

राजनांदगांव : 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए फ्री कॉमर्स क्लास शुरू…

राजनांदगांव | अग्रवाल सभा राजनांदगांव ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए…

3 minutes ago
राजनांदगांव : राष्ट्रीय खेल नीति पर चलेगी छत्तीसगढ़ हॉकी, ग्रास रूट से खिलाड़ी और निखरेंगे…

राजनांदगांव : राष्ट्रीय खेल नीति पर चलेगी छत्तीसगढ़ हॉकी, ग्रास रूट से खिलाड़ी और निखरेंगे…

राजनांदगांव , छत्तीसगढ़ हॉकी की विशेष आमसभा में राष्ट्रीय खेल शासन अधिनियम-2025 व राष्ट्रीय खेल…

6 minutes ago
CG : अजय ओगरे ने सीएम साय से ट्रैक्टर छुड़वाने लगाई गुहार …

CG : अजय ओगरे ने सीएम साय से ट्रैक्टर छुड़वाने लगाई गुहार …

महासमुंद। ग्राम सागरपाली महासमुंद के पीड़ित युवा बेरोजगार ने मुख्यमंत्री से गुहार लागई है कि…

7 minutes ago
राजनांदगांव : अधिवक्ता संघ में पहली बार होंगी चार महिलाएं…

राजनांदगांव : अधिवक्ता संघ में पहली बार होंगी चार महिलाएं…

राजनांदगांव , जिला अधिवक्ता संघ के त्रैवार्षिक चुनाव के लिए मंगलवार से प्रक्रिया शुरु हो…

8 minutes ago
CG : बहू सुसाइड, दहेज़ लोभी ससुराल वाले गिरफ्तार …

CG : बहू सुसाइड, दहेज़ लोभी ससुराल वाले गिरफ्तार …

दुर्ग। जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने…

13 minutes ago