तीरथगढ़ में बांस की नाव पर रोमांच, इको टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर
इको टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा: वन मंत्री श्री केदार कश्यपछत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध तीरथगढ़ जलप्रपात क्षेत्र में अब पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण जुड़ गया है। यहां बांस से बनी नावों पर राफ्टिंग की शुरुआत की गई है, जो रोमांच और प्राकृतिक सुंदरता का अनोखा संगम पेश करती है।

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने तीरथगढ़ पहुंचकर इस नई पहल का जायजा लिया और मूंगाबाहर नाले में स्वयं बांस की नाव (बांबू राफ्टिंग) और कायाकिंग का अनुभव किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियाँ इको टूरिज्म को बढ़ावा देंगी और स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करेंगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार  ग्रामीण और वन क्षेत्रों में पर्यटन के माध्यम से आजीविका के साधन उपलब्ध कराने प्रतिबद्ध है, जिससे स्थानीय लोगों को अपने ही क्षेत्र में रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर प्राप्त हों।

इस अवसर पर वन मंत्री श्री कश्यप ने इको विकास समिति के सदस्यों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं के तहत बस्तर संभाग में पर्यटन को नए स्वरूप में विकसित किया जा रहा है। तीरथगढ़ जैसे प्राकृतिक स्थलों में इको टूरिज्म की पहल न केवल क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी, बल्कि छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक और सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान देगी।

Admin

Recent Posts

CG : रिश्वतखोर लिपिक पर 6 साल बाद कोर्ट का फैसला, 3 वर्ष की कैद …

CG : रिश्वतखोर लिपिक पर 6 साल बाद कोर्ट का फैसला, 3 वर्ष की कैद …

अंबिकापुर/रायपुर: एसीबी विशेष न्यायालय ने रिश्वत लेते पकड़े गए में लिपिक व्ही०के० सिन्हा को 03…

1 minute ago
CG : मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी, पैर में लगी गंभीर चोट …

CG : मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी, पैर में लगी गंभीर चोट …

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मालगाड़ी की चपेट में आकर एक जंगली हाथी गंभीर रूप…

6 minutes ago
CG : शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

CG : शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा का समन्वय कर रही है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री साय…

9 minutes ago
CG : मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के 14वें चरण का शुभारंभ …

CG : मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के 14वें चरण का शुभारंभ …

रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, परिवहन एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा बीजापुर जिले के…

10 minutes ago
राजनांदगांव : कोड़ी खाना भूमि को मुक्त कराने धरने में जुटे लोग…

राजनांदगांव : कोड़ी खाना भूमि को मुक्त कराने धरने में जुटे लोग…

राजनांदगांव | बसंतपुर क्षेत्र में कोड़ी खाना भूमि को शासकीय और सार्वजनिक हित में मुक्त…

16 minutes ago
राजनांदगांव : प्रेम लाल सोनकर की अंतिम यात्रा…

राजनांदगांव : प्रेम लाल सोनकर की अंतिम यात्रा…

राजनांदगांव | नंदई चौक डबरी पारा निवासी सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर (मुन्ना भाई) पिता…

18 minutes ago