CG : मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी, पैर में लगी गंभीर चोट …
रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मालगाड़ी की चपेट में आकर एक जंगली हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर हाथियों का एक बड़ा दल भी पहुंच गया, जिससे वन विभाग और रेस्क्यू टीम को शुरुआती दौर में पास जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। यह पूरा मामला घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत चारमार गांव का है। बताया जा रहा है कि कोयला परिवहन वाली रेल लाइन से मालगाड़ी गुजर रही थी, तभी जंगली हाथी मालगाड़ी की चपेट में आ गया। ट्रेन की सीधी टक्कर लगने से जंगली हाथी के एक पैर में बेहद गंभीर और गहरी चोट आई है, जिसके कारण वो दर्द से कराहने लगा।
हाथी की आवाज सुनकर उसके दल के अन्य हाथी भी वहां आ पहुंचे, जिसके कारण वन विभाग और रेस्क्यू टीम को उसके पास जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। डॉक्टरों और विशेषज्ञों की देखरेख में घायल हाथी का इलाज किया गया।
रायपुर: भारतमाला मुआवजा घोटाले में ईओडब्ल्यू ने आज सुबह धमतरी में दबिश दी। दो गाड़ियों…
रायपुर: रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा जोन 4 नगर निवेश विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व…
जैविक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बल - वन मंत्री…
अंबिकापुर: कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व…
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू नवीन एवं…
शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भारतीय ज्ञान…