कृषि मंत्री कंषाना ने कार्यभार ग्रहण किया

कृषि मंत्री कंषाना ने कार्यभार ग्रहण किया

कृषि मंत्री कंषाना ने कार्यभार ग्रहण किया, कहा कृषि उत्पादन करने वाले किसानों को करेंगे प्रोत्साहित

भोपाल

किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कार्यभार ग्रहण से पूर्व मंत्रालय में सपत्नीक पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव कृषि अशोक वर्णवाल, अन्य अधिकारी और जन-प्रतिनिधियों के साथ परिजन भी मौजूद रहे।

मंत्री कंषाना ने युवा उद्यमियों को सौगात देने के साथ कार्य की शुरूआत की। उन्होंने 265 मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं के संचालन का जिम्मा युवा उद्यमियों को सौंपने संबंधी कार्य-योजना का अनुमोदन किया। इसके पूर्व एसीएस कृषि वर्णवाल ने बताया कि कार्य-योजना के क्रियान्वयन से 265 मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं में मृदा नमूनों के परीक्षण का जिम्मा युवा उद्यमियों को मिलेगा। इससे रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी और नि:संदेह बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।

प्रदेश के 7790 विद्यार्थियों को मिली नि:शुल्क ई-स्कूटी

स्कूल शिक्षा विभाग की अभिनव योजना पर विभाग ने 80 करोड़ रुपये की राशि खर्च किये

भोपाल

स्कूल शिक्षा विभाग की अभिनव योजना में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पढ़ाई में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर विभाग की अभिनव योजना में नि:शुल्क ई-स्कूटी दी गई हैं। वर्ष 2022-23 में प्रदेश के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूलों में प्रथम स्थान पाने वाले 7790 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया है। इस योजना पर विभाग ने 80 करोड़ रुपये की राशि खर्च की है।

नि:शुल्क साइकिल प्रदाय योजना

स्कूल शिक्षा विभाग की एक अन्य योजना में वर्ष 2022-23 में 5 लाख 30 हजार साइकिल का वितरण किया गया। योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिये प्रोत्साहित किया गया।

सुपर-100 योजना

विभाग की एक अन्य योजना सुपर-100 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भोपाल के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और शासकीय मल्हाराश्रम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इंदौर में कक्षा-11 एवं 12 में अध्ययन के दौरान नि:शुल्क कोचिंग देने की व्यवस्था की गई है। यह कोचिंग देश के प्रख्यात व्यवसायिक पाठ्यक्रमों जैसे इंजीनियरिंग, मेडिकल, सीए फाउण्डेशन आदि प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रवेश के लिये दी जाती है। विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग दिये जाने की व्यवस्था है। पिछले वर्षों में इस कोचिंग के माध्यम से विद्यार्थियों ने अच्‍छा प्रदर्शन कर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश लिया है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

डिंडौरी में आदिवासियों ने चंदा जुटाकर बना दिया सरकारी स्कूल, 3 साल तक नहीं मिली सरकारी मदद

डिंडौरी में आदिवासियों ने चंदा जुटाकर बना दिया सरकारी स्कूल, 3 साल तक नहीं मिली सरकारी मदद

डिंडौरी सरकारी दावों और खोखले आश्वासनों से जब मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के आदिवासियों…

21 minutes ago
कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा

कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा

रायपुर  संवेदनशील प्रशासन और समय पर मिली सहायता ने रायगढ़ जिले की 27 वर्षीय बबीता…

22 minutes ago
ग्वालियर की धरोहर को मिलेगी वैश्विक पहचान, 10 जुलाई को एक्शन प्लान पर होगा मंथन

ग्वालियर की धरोहर को मिलेगी वैश्विक पहचान, 10 जुलाई को एक्शन प्लान पर होगा मंथन

ग्वालियर मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा ग्वालियर किले और राज्य पुरातत्व संरक्षित स्मारकों के संरक्षण के…

41 minutes ago
2053 तक स्वच्छ रहेगी बेतवा नदी, 30 साल का मास्टर प्लान तैयार; पहले रुकेंगे नाले, फिर पहुंचेगा साफ पानी

2053 तक स्वच्छ रहेगी बेतवा नदी, 30 साल का मास्टर प्लान तैयार; पहले रुकेंगे नाले, फिर पहुंचेगा साफ पानी

भोपाल  बेतवा नदी पुनर्जीवन परियोजना को दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ तैयार किया जा रहा है।…

48 minutes ago
उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

​रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की गतिविधियों को और अधिक सुचारू, प्रभावी और…

1 hour ago
रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

10 hours ago