छत्तीसगढ़

CG : पुरूष वर्ग में इंडियन एयरफोर्स और महिला वर्ग में छत्तीसगढ़ विजेता रही

दुर्ग जिला के भिलाई नगर में 3 से 5 जनवरी 2024 तक 17वीं पुरूष एवं 13वीं महिला फेडरेंशन कप राष्ट्रीय सायकल पोलो चौम्पियनशिप संपन्न हुआ। बीएसपी सायकल पोलो क्लब भिलाई और छत्तीसगढ़ सायकल पोलो एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में इंडियन आर्मी, टेरिटोरियल आर्मी, इंडियन एयरफोर्स सहित छत्तीसगढ़, केरला, वेस्ट बंगाल, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के 160 प्रतिभागी खिलाड़ी सम्मिलित हुए। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने करकमलों से विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किये। मुख्य अतिथि विधानसभ अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अपने संक्षिप्त उद्बोधन में प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों का स्वागत व अभिनंदन करते हुए कहा कि प्रतिभागी खिलाड़ी अपने प्रतिभा का जौहर दिखाते हुए प्रदेश एवं देश का नाम रौशन करें। उन्होंने कहा कि सायकल पोलो खेल में खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल है। बीएसपी और सेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए हर संभव प्रयासरत् है। उन्होंने खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिता आयोजन के लिए आयोजकों को साधुवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में नगर निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल, भिलाई इस्पात संयंत्र के डायरेक्टर अनिर्बान दास गुप्ता, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, प्रतिभागी खिलाड़ी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।  

kgnews

Recent Posts

CG : प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में पंचवर्षीय तथा वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

CG : प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में पंचवर्षीय तथा वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर, जिला खनिज संस्थान न्यास निधि प्रबंधकारिणी समिति की बैठक कलेक्टर निलेशकुमार महादेव…

21 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

CG : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

09 जुलाई तक दावा-आपत्ति कर सकते हैं महासमुंद, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष…

24 minutes ago
शिक्षा मंत्री ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई के श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

शिक्षा मंत्री ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई के श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

रायपुर. प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव पद्म विभूषण से सम्मानित, विश्वविख्यात पंडवानी गायिका…

27 minutes ago
CG : जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा समय पर खाद

CG : जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा समय पर खाद

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, चालू खरीफ मौसम के दौरान जिले के किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने…

34 minutes ago
भोपाल नवाब की बेगम की 30.55 एकड़ जमीन बेचने का मामला गरमाया, शत्रु संपत्ति विवाद में EOW को नई शिकायत

भोपाल नवाब की बेगम की 30.55 एकड़ जमीन बेचने का मामला गरमाया, शत्रु संपत्ति विवाद में EOW को नई शिकायत

भोपाल तत्कालीन भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी आफताब जहां बेगम…

37 minutes ago
CG : जिले में बीजों की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों को 3649 क्विंटल बीज वितरित

CG : जिले में बीजों की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों को 3649 क्विंटल बीज वितरित

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, खरीफ वर्ष 2026 में किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज समय पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य…

37 minutes ago