इंदौर से बेंगलुरु के बीच हवाई कनेक्टिविटी बेहतर होने जा रही, यात्रियों को सुबह से रात तक मिलेगी फ्लाइट्स

इंदौर
भारत के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर से आईटी की राजधानी के रूप में प्रसिद्ध बेंगलुरु के बीच हवाई कनेक्टिविटी बेहतर होने जा रही है। रविवार से इंडिगो कंपनी ने उड़ान शुरू की है।

इसके शुरू होने से सुबह से लेकर रात्रि तक नियमित अंतराल पर बेंगलुरु जाने के लिए यात्रियों को उड़ानों की सुविधा मिलने लगेगी। देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से विमान कंपनियों द्वारा नए सेक्टर को जोड़ने के अलावा पुराने सेक्टर में भी उड़ानों की संख्या बढ़ाई जा रही है।

सुबह 9.05 पर मिलेगी फ्लाइट

विमान कंपनी इंडिगो रविवार से सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार व रविवार को बेंगलुरु के लिए उड़ान शुरू करने जा रही है। यह उड़ान 6ई 2763 सुबह 9.05 इंदौर से रवाना होकर 11.15 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। वापसी में 6ई 2764 उड़ान दोपहर 12 बजे बेंगलुरु से रवाना होकर दोपहर 2.05 बजे इंदौर आएगी।

ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन का कहना है कि बेंगलुरु के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को फायदा होगा। दोनों शहरों में आईटी कंपनियों में काम करने वाले लोगों को उड़ानें बढ़ने से सबसे बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। वहीं बेंगलुरु जाकर विदेश जाने वाले यात्रियों को भी कनेक्टिंग का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

मार्च से सुबह हो जाएंगी तीन उड़ानें

इंडिगो की उड़ान शुरू होने से इंदौर से बेंगलुरु जाने के लिए सप्ताह में तीन दिन सुबह दो उड़ानें संचालित होंगी। यह उड़ान सुबह 6.05 बजे और 9.10 बजे इंदौर से रवाना होगी। वहीं दोपहर में दो उड़ानें 3.30 और 3.50 बजे और रात्रि में नौ बजे एक उड़ान बेंगलुरु के लिए संचालित होगी।

रविवार से इंदौर से बेंगलुरु के बीच कुल पांच उड़ानें हो जाएंगी। वहीं 10 मार्च से एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी बेंगलुरु के लिए अपनी दूसरी उड़ान शुरू करने की घोषणा कर दी है और इसकी बुकिंग भी शुरू की जा चुकी है। यह उड़ान इंदौर से सुबह 11.15 बजे रवाना होगी।

रात में रनवे सुधार का कार्य

इंदौर एयरपोर्ट पर दस साल बाद 2754 मीटर रनवे पर नई डामर बिछाने का कार्य चल रहा है। शनिवार से काम शुरू किया गया। इसके लिए रात 12 से सुबह 6 बजे तक उड़ानों का संचालन बंद है। एक साल चलने वाला यह काम पहले जनवरी से शुरू होना था, लेकिन अब फरवरी से शुरू किया गया है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : अबूझमाड़ के घने जंगल से निकलकर शहर तक पहुंची ‘वय वंदना योजना’ …

CG : अबूझमाड़ के घने जंगल से निकलकर शहर तक पहुंची ‘वय वंदना योजना’ …

रायपुर । अदम्य इच्छाशक्ति, सेवा का अटूट संकल्प और दुर्गम पहाड़ियों को लांघने का जज्बा…

4 minutes ago
CG : सुशासन तिहार: 509 समस्याओं का ‘ऑन द स्पॉट’ निपटारा …

CG : सुशासन तिहार: 509 समस्याओं का ‘ऑन द स्पॉट’ निपटारा …

रायपुर । अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने और जनता की समस्याओं को उनके…

10 minutes ago
CG : दो जिलों में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते दो बाबू गिरफ्तार …

CG : दो जिलों में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते दो बाबू गिरफ्तार …

रायपुर । भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने…

22 minutes ago
CG : फर्जी निवास प्रमाणपत्र रैकेट का भंडाफोड़, CRPF जवान समेत गिरोह के कई सदस्य गिरफ्त में …

CG : फर्जी निवास प्रमाणपत्र रैकेट का भंडाफोड़, CRPF जवान समेत गिरोह के कई सदस्य गिरफ्त में …

बलरामपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दस्तावेजों के जरिए स्थानीय निवास प्रमाणपत्र बनवाकर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों…

27 minutes ago
CG : अवैध शराब बिक्री पर ढिलाई पड़ी भारी, टीआई दीपेश जायसवाल निलंबित …

CG : अवैध शराब बिक्री पर ढिलाई पड़ी भारी, टीआई दीपेश जायसवाल निलंबित …

रायपुर । अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई नहीं करने और संदिग्ध आचरण के आरोप…

32 minutes ago
खाद वितरण में गड़बड़ी पर कलेक्टर सख्त, 66 अधिकारी-कर्मचारियों को थमाए नोटिस

खाद वितरण में गड़बड़ी पर कलेक्टर सख्त, 66 अधिकारी-कर्मचारियों को थमाए नोटिस

मुंगेली. खरीफ सीजन 2026 में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने को लेकर जिला…

35 minutes ago