अगस्त में एयर इंडिया एक्सप्रेस तीसरे शेड्युल्ड ऑपरेटर के रूप में राजा भोज एयरपोर्ट से दस्तक देगा

भोपाल
 एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस जल्द ही तीसरे एयरलाइन ऑपरेटर के रूप में भोपाल में दस्तक देगी। कंपनी ने भोपाल से बेंगलुरु तक उड़ान के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी से स्लॉट ले लिया है। किसी समय भोपाल से चार एयरलाइन ऑपरेटर हुआ करते थे।

एयर इंडिया के अलावा जेट एयरवेज, स्पाइस जेट एवं एयर डेक्कन भी यहां से उड़ानों का संचालन करता था। कुछ समय के लिए फ्लाय बिग ने भी उड़ानें शुरू कीं, लेकिन बाद में एयर इंडिया को छोड़कर बाकी कंपनियों ने बेस स्टेशन बंद कर दिए। जेट एयरवेज की जगह इंडिगो ने उड़ानें शुरू की। वर्तमान में एयर इंडिया एवं इंडिगो ही उड़ानें संचालित कर रहे हैं। अगस्त माह में एयर इंडिया एक्सप्रेस तीसरे शेड्युल्ड ऑपरेटर के रूप में दस्तक देगा।

बेंगलुरु से शुरुआत, पुणे पर विचार

कंपनी ने भोपाल-बेंगलुरु रूट पर उड़ान शुरू करने की तैयारी की है। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार जल्द ही इसका शेड्यूल जारी किया जाएगा। एयरपोर्ट पर बुकिंग काउंटर भी खुलेगा। भोपाल से बेंगलुरू तक यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कंपनी इस रूट पर उड़ान शुरू करने की तैयारी की है।

हालांकि बेंगलुरु तक इंडिगो एयरलाइंस की भी दो उड़ानें हैं। तीसरी उड़ान शुरू होने से प्रतिस्पर्धा होगी। इसका लाभ यात्रियों को मिलेगा। कंपनी भोपाल से पुणे तक उड़ान शुरू करने पर भी विचार कर रही है। पुणे उड़ान पिछले दो साल से बंद है। भोपाल से बड़ी संख्या में आईटी प्रोफेशनल्स एवं छात्र नियमित रूप से सफर करते हैं। उड़ान बंद होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। पुणे तक ट्रेन में भी आसानी से टिकट नहीं मिलते।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

7 hours ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

7 hours ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

7 hours ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

7 hours ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

7 hours ago
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

7 hours ago