जनसुनवाई में प्राप्त 34 आवेदन पत्रों की हुई सुनवाई

डिंडौरी
 कलेक्टर  विकास मिश्रा ने  मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने जनसुनवाई में प्राप्त 34 आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदकों की समस्याओं का निराकरण किया। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर  सुनील शुक्ला, संयुक्त कलेक्टर सुभारती मेरावी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।

         जनसुनवाई में ग्राम बिजोरी निवासी  तक्ष हंसराज पिता विजय हंसराज ने  आवेदन पत्र प्रस्तुत कर बताया इलाज हेतु मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक स्वीकृति प्राप्त हुई थी, सहायता राशि वर्तमान में अप्राप्त है।  मिश्रा ने उक्त आवेदन पर कार्यवाही कर शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए।  इसी प्रकार से ग्राम मोहगांव ग्राम पंचायत साम्हर के आवेदकगणों ने आवेदन पत्र में वार्ड क्रमांक 12 का आम रास्ता को बंद करने की शिकायत की गई है । जिस पर सीईओ जनपद पंचायत अमरपुर को मुआयना कर आवेदन पर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार ग्राम गांगपुर निवासी विक्रमनाथ ने वाहन के नाम ट्रांसफर कराने के लिए जिला परिवहन कार्यालय में आवेदन किया है किन्तु विगत एक वर्ष से आवेदक का नाम ट्रांसफर नहीं कराया जाने की शिकायत की गई है। उक्त आवेदन पर आरटीओ अधिकारी को निर्देश दिए । श्रीमती रीनू मरकाम पति पुष्पराज मरकाम ग्राम मोहदा निवासी को प्रसूति अनुदान की राशि लंबे समय से न मिलने के कारण एवं उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए जनसुनवाई के दौरान आर्थिक सहायता के रूप में 16 हजार रूपये की राशि का चेक रेड क्रॉस मद से प्रदान की गई है।

          जनसुनवाई में आवेदकों के द्वारा राशन वितरण, वृद्धावस्था पेंशन, मजदूरी भुगतान, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम आवास, संबल योजनांतर्गत सहायता राशि, सहित अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए गए। इन आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण किया गया, जिन आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण नहीं हो सका, उसके लिए आवेदकों को समय सीमा दे दी गई है। मिश्रा ने सभी अधिकारियों को जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निराकरण कर शिकायतकर्ता को अवगत कराने भी कहा है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

भोपाल  जापान के काकामिगाहारा में आयोजित पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 में भारतीय हॉकी टीम…

51 minutes ago
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

9 hours ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

9 hours ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

10 hours ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

10 hours ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

10 hours ago