एयर इंडिया इंदौर-बेंगलुरु फ्लाइट का अपना समय बदलेगा, दोपहर की बजाय शाम को उड़ान भरेगी

भोपाल

इंदौर एयरपोर्ट से बेंगलुरु जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट के समय में बदलाव किया जाएगा। दरअसल, यह फ्लाइट शुरू होने के बाद से लगातार अपने शेड्यूल से देरी से उड़ान भर रही है।

फ्लाइट के रोजाना लेट होने से यात्री परेशान हो रहे हैं। इस समस्या को देखते हुए एयरलाइन ने समय बदलने का निर्णय लिया है। एयरपोर्ट प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार अब इस फ्लाइट का संचालन दोपहर के बजाय शाम को किया जाएगा।

ट्रेवल एजेंट्स के मुताबिक, इंदौर से शारजाह के बीच अंतरराष्ट्रीय उड़ान का संचालन करने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 28 अक्टूबर से इंदौर से दो नई घरेलू उड़ानें शुरू की थीं। इनमें से एक, IX2513, दोपहर 3:20 बजे दिल्ली से इंदौर आकर 3:50 बजे बेंगलुरु जाती है।

लेकिन यह फ्लाइट शुरुआत से ही 2-3 घंटे की देरी से उड़ान भर रही है। गुरुवार को यह फ्लाइट 6:05 बजे रवाना हुई, जबकि मंगलवार और बुधवार को भी 1 से 1.5 घंटे की देरी हुई।

एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एयरलाइन ने इस फ्लाइट को शाम 5:20 बजे दिल्ली से इंदौर लाने और 5:50 बजे बेंगलुरु भेजने की तैयारी की है। हालांकि, यह बदलाव कब से लागू होगा, इसकी अभी जानकारी नहीं है।

समर शेड्यूल में बदल पाएगा फ्लाइट का समय

एयरपोर्ट अधिकारियों कहना है कि विंटर शेड्यूल में इस फ्लाइट का समय बदलना मुश्किल है। यह बदलाव समर शेड्यूल में ही संभव हो पाएगा। बता दें इस फ्लाइट की देरी से सबसे अधिक परेशानी उन यात्रियों को हो रही है, जिनकी बेंगलुरु से आगे कनेक्टिंग फ्लाइट्स हैं।

गुरुवार को 5 फ्लाइट्स लेट हुईं

    गुरुवार को इंदौर एयरपोर्ट से 5 फ्लाइट्स देरी से रवाना हुईं। इनमें खराब मौसम को कारण बताया गया।
    एयर इंडिया एक्सप्रेस (IX2511): दिल्ली के लिए 7:50 बजे की फ्लाइट 8:52 पर रवाना हुई।
    इंडिगो (6E7154): नाशिक के लिए 1:10 बजे की फ्लाइट 2:04 पर रवाना हुई।
    एयर इंडिया एक्सप्रेस (IX2513): बेंगलुरु के लिए 2 घंटे की देरी से रवाना हुई।
    इंडिगो (6E7109): जयपुर के लिए 4:10 बजे की फ्लाइट 5:42 पर रवाना हुई।
    एयर इंडिया (AI2912): दिल्ली के लिए 8:50 बजे की फ्लाइट 10:00 बजे रवाना हुई।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : पिकअप को कृषि विभाग ने पकड़ा, 52 बोरी डीएपी खाद जब्त …

CG : पिकअप को कृषि विभाग ने पकड़ा, 52 बोरी डीएपी खाद जब्त …

रायगढ़। जिले में खरीफ सीजन को देखते हुए अवैध खाद भंडारण और परिवहन पर सख्त…

20 seconds ago
CG : मिट्टी तोड़ने वाली मशीन से कटा मासूम, खेत में दर्दनाक घटना …

CG : मिट्टी तोड़ने वाली मशीन से कटा मासूम, खेत में दर्दनाक घटना …

कोंडागांव। जिले के विश्रामपुरी क्षेत्र स्थित ग्राम मानिकपुर में मंगलवार सुबह एक हादसे ने पूरे…

9 minutes ago
मध्यप्रदेश में विकेंद्रीकृत नवकरणीय ऊर्जा के विस्तार और तकनीकी चुनौतियों के समाधान पर भोपाल में राष्ट्रीय कार्यशाला संपन्न

मध्यप्रदेश में विकेंद्रीकृत नवकरणीय ऊर्जा के विस्तार और तकनीकी चुनौतियों के समाधान पर भोपाल में राष्ट्रीय कार्यशाला संपन्न

मध्यप्रदेश में विकेंद्रीकृत नवकरणीय ऊर्जा के विस्तार और तकनीकी चुनौतियों के समाधान पर भोपाल में…

13 minutes ago
CG : 19 साल के युवक की शादी प्रशासन ने रुकवाई, बंट गए थे शादी कार्ड …

CG : 19 साल के युवक की शादी प्रशासन ने रुकवाई, बंट गए थे शादी कार्ड …

धमतरी। शादी कार्ड बंटने के बाद प्रशासन की टीम गांव पहुंचकर बाल विवाह रुकवाया। दूल्हे…

15 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट …

CG : छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट …

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री से पहले तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी है.…

18 minutes ago