खेलों के उन्नयन के साथ युवा कल्याण की दिशा में भी करें कार्य – मंत्री सारंग

  • खेलों के उन्नयन के साथ युवा कल्याण की दिशा में भी करें कार्य – मंत्री सारंग
  • खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने ली विभागीय बैठक
  • खिलाड़ियों को रोज़गार एवं पीपीई मोड पर खेल अधोसंरचना की बनाये कार्ययोजना

भोपाल

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक ली। मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण के लिये अभूतपूर्व कार्य हो रहा है। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिये युवा शक्ति का विकास होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विभाग खेल और खिलाड़ियों के उन्नयन के साथ ही युवा कल्याण की दिशा में भी विशेष ध्यान दें। मंत्री सारंग ने बैठक में विभागीय गतिविधियों की जानकारी लेकर आगामी कार्ययोजना के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

मंत्री सारंग ने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना हमारी प्राथमिकता है। खेल में युवाओँ और महिलाओं की भागीदारी को भी सुनिश्चित करना होगा। खेल अधोसंरचना विकास के लिये पीपीई मोड को शामिल करने के लिये कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये।

“खेल चिंतन कार्यक्रम’’ कर बनाये 5 वर्ष का रोडमैप

मंत्री सारंग ने विभाग में आगामी 5 वर्ष का रोडमैप तैयार करने के लिये एक माह के अंदर दो दिवसीय ‘खेल चिंतन कार्यक्रम’ का आयोजन करने के निर्देश दिये। इस कार्यक्रम में खेल विशेषज्ञों व खिलाड़ियों का समूह बनाकर उनके सुझाव आमंत्रित किये जाये। उनके निष्कर्षों पर विचार कर रोडमैप तैयार किया जाये।

खेल स्टेडियम के रूप में करें बदलाव

मंत्री सारंग ने कहा कि हर जिले में खेल स्टेडियम सुनिश्चित करने के लिये सबसे पहले प्रदेश के सभी जिलों के खेल स्टेडियम की मैपिंग की जाये। इसके साथ ही नये खेल स्टेडियमों को ऑर्किटेक्ट विशेषज्ञ की सलाह अनुसार नया स्वरूप दिया जाये, ताकि खिलाड़ियों को अधिक प्लेयिंग स्पेस मिल सके।

भोपाल में वॉटर स्पोर्टस को मिले बढ़ावा

मंत्री सारंग ने कहा कि भोपाल के जल स्रोतों की पर्याप्त उपलब्धता है, इससे वॉटर स्पोर्ट्स के विस्तार में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि वॉटर जिससे को बढ़ावा मिलने से पर्यटन भी बढ़ेगा।

युवाओं से संबंधित अन्य विभागों को भी साथ जोड़ें

मंत्री सारंग ने कहा कि युवा कल्याण विभाग उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, आदिम जाति कल्याण एवं पंचायत विकास विभागों के साथ समन्वय बनाये, जिससे कि युवा को खेल भावना से जोड़ा जा सके।

बैठक में अपर मुख्य सचिव श्रीमती स्मिता भारद्वाज, सचिव पी. नरहरि और खेल संचालक रवि कुमार गुप्ता उपस्थित थे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

9 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

9 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

9 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

9 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

9 hours ago