बिलासपुर मंगला बाबजी रेसिडेंसी कॉलोनी निवासी बिल्डर हाशिम अली शुभम विहार में भवन निर्माण करा रहा है। इसके लिए वह बिजली के खंभे से 250 मीटर तार खींचकर लाइन ले गया। इस तार की हालत काफी खराब थी। यह जगह जगह से कटा हुआ था। यह जमीन से करीब 5 फीट ऊपर लटक रहा था। 4 जनवरी को बाबजी रेसिडेंसी निवासी वंशराज पिता संतोष पांडेय (14) वहां से गुजर रहा था। वह खुले तार के संपर्क में आकर करंट से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलने पर नेहरू नगर जोन के सहायक अभियंता कैलाश देवांगन पिता यशवंत लाल (39) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ धारा 337 के तहत जुर्म दर्ज किया है। सहायक अभियंता के अनुसार, तार खींचने से पहले बिल्डर ने विद्युत विभाग से किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं ली थी।
रायपुर धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…
रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…
भोपाल भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…
भोपाल महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय के नवीन भवन…
रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…