MP भाजपा की चुनावी कमान अमित शाह ने संभाली, कमलनाथ के क्षेत्र में भरेंगे हुंकार

उज्जैन

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 28 अक्टूबर (शनिवार) से तीन दिन तक प्रदेश के दौरे पर आ सकते हैं। यदि कार्यक्रम तय हुआ तो वह शनिवार को छिंदवाड़ा जाएंगे। यहां कार्यकर्ताओं की बैठक में चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ का क्षेत्र होने की वजह से उनका यहां पर विशेष ध्यान है।

दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में रोड शो

कहा जा रहा है कि उसी दिन वह उज्जैन भी जाएंगे। यहां महाकाल के दर्शन के बाद चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। बैठक के साथ ही उनका उज्जैन उत्तर और दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में रोड-शो भी हो सकता है। शाह जबलपुर, रीवा और कुछ अन्य स्थानों के दौरे पर जा सकते हैं।

बता दें कि 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उज्जैन दौरा प्रस्तावित था जो फिलहाल निरस्त हो गया है। दरअसल, मोदी और शाह का उज्जैन में विशेष ध्यान होने की वजह यह है कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में पार्टी जिले की सात में से चार सीट हार गई थी।
मायावती करेंगी 8 जनसभाएं

बसपा प्रमुख मायावती की प्रदेश में होंगी आठ जनसभाएं, पहली छह को दतिया और निवाड़ी में इस बार विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की प्रदेश में आठ से 10 जनसभाएं होने जा रही हैं। इनमें ज्यादातर बुंदेलखंड और बघेलखंड में होंगी।

उनकी पहली जनसभा छह नवंबर को बुंदेलखंड के निवाड़ी और दतिया जिले के सेवड़ा में होगी। इसके बाद सात नवंबर को छतरपुर और दमोह, आठ नवंबर को रीवा और सतना और 14 नवंबर को भिंड और मुरैना में जनसभा होगी। कुछ और सभाएं और हाे सकती हैं। मायवती के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद की सभाएं भी होंगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

9 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

9 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

10 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

11 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

11 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

11 hours ago