मायावती ने BSP की बारहवीं सूची जारी, 13 सीटों पर प्रत्याशी घोषित, सोनकच्छ सीट पर उम्मीदवार बदला

भोपाल

मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस जैसी प्रमुख पार्टियों के साथ बहुजन समाज पार्टी भी चुनाव मैदान में है. बीएसपी की ओर से उम्मीदवारों की सूची भी लगातार जारी की जा रही है. पार्टी की ओर से  12वीं सूची जारी की गई है.

BSP की बारहवीं सूची आज जारी हो गई है. 13 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किया गया है. सोनकच्छ सीट पर उम्मीदवार बदले गए हैं. बसपा की आज घोषित उम्मीदवारों की सूची की बात करें तो पार्टी ने मुरैना की सुमावली सीट से कुलदीप सिकरवार को प्रत्याशी बनाया है. वहीं सिंगरौली सीट से चंद्र प्रताप वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है.वहीं श्योपुर सीट से विहारी सिंह सोलंकी प्रत्याशी बनाए गए हैं, जबकि टीकमगढ़ से सीताराम लोधी मैदान में उतारे गए हैं. वहीं एमपी की पन्ना सीट से विनय कुमार अहिरवार प्रत्याशी बनाए गए हैं.

बता दें कि मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की बड़ी भूमिका होगी.उत्तर प्रदेश की सीमा से जुड़ी लगभग तीन दर्जन सीटों के नतीजों पर बसपा सीधे तौर पर प्रभाव डाल सकती है.यही वजह है कि दोनों ही दल बसपा को अपनी ओर करने कोशिश में हैं और बसपा भी इन दोनों दलों के बागियों को अपने से जोड़ने की कोशिश में है.अमूमन इन सीटों पर सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी  (बीजेपी) और कांग्रेस के बीच होता है.

उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे विधानसभा क्षेत्र में बसपा चुनावी नतीजे पर खासा असर डालती है. राज्य के उस इलाके पर गौर करें जो उत्तर प्रदेश की सीमा से जुड़ा हुआ है मसलन ग्वालियर- चंबल, विंध्य और बुंदेलखंड, यह वो इलाके हैं जहां की लगभग तीन दर्जन सीटें उत्तर प्रदेश की सीमा से जुड़ी हुई हैं.इन सीटों पर मुकाबला तो कांग्रेस और बीजेपी के बीच होता है, मगर बहुजन समाज पार्टी को मिलने वाले वोट नतीजे को सीधे तौर पर प्रभावित करते हैं. राज्य में हुए पिछले विधानसभा चुनाव पर गौर किया जाए तो यह बात साफ हो जाती है कि बहुजन समाज पार्टी का वोट बैंक जब बढ़ा है तो कांग्रेस को नुकसान हुआ है और बीजेपी को फायदा और जब भी  बसपा के वोट बैंक में गिरावट आई है तो उसका लाभ कांग्रेस को हुआ है.

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

7 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

7 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

8 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

9 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

9 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

9 hours ago