पीएम मोदी ने की CM शिवराज की तारीफ, जानिए इसके क्या है मायने

भोपाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश ने बीमारू राज्यों की श्रेणी से निकलकर देश की शीर्ष 10 अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनने का मुकाम हासिल किया है। मोदी ने कहा कि बीजेपी के शासन में मध्य प्रदेश ने बुनियादी सुविधाओं जैसे बिजली, पानी और सड़कों में भी काफी प्रगति की है। उन्होंने कहा कि चौहान की अथक मेहनत और बीजेपी सरकार के प्रयासों से राज्य में 5 लाख किलोमीटर सड़कें बनाई गई हैं। 65 हजार घरों तक पाइप के जरिए पानी पहुंचाया गया है। 28 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है।

प्रधान मंत्री ने यह तारीफ ऐसे समय में की है, जब मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले शिवराज सिंह चौहान की भूमिका को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। बीजेपी ने शिवराज चौहान को चुनावों में अपना सीएम उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। साथ ही केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित कई सांसदों को पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है।

पीएम मोदी की तारीफ के क्या हैं मायने?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से की गई शिवराज सिंह चौहान की तारीफ के कई मायने निकले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि पीएम का शिवराज की तारीफ करना सीएम चौहान के समर्थकों के लिए राहत की बात होगी। यह भी संभव है कि बीजेपी अगर चुनाव में शानदार प्रदर्शन करती है तो पार्टी शिवराज चौहान को चुनावों के बाद मुख्यमंत्री बनाए रखे।

पीएम ने कहा कि 'पिछले 20 वर्षों में मध्य प्रदेश ने शक्तिशाली, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनने के लिए जो काम किए, वो कौन भूल सकता है। 2003 से पहले तक राज्य में बिजली, पानी और सड़कों की बुनियादी सुविधाओं की कमी थी। उस वक्त आपने हम पर जो विश्वास जताया है, उसके कारण यह राज्य देश की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। मुझे यह देखकर गर्व महसूस होता है कि शिवराज चौहान और बीजेपी सरकार के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप 5 लाख किलोमीटर सड़कों का निर्माण, 65 हजार घरों में पाइप से पानी की आपूर्ति और 28,000 एमवीए बिजली का उत्पादन हुआ है।'

एमपी की 'सूरत' बदलने के लिए शिवराज के नेतृत्व की तारीफ
पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि बीजेपी को वोट देने का मतलब उनके लिए (शिवराज) समर्थन होगा। पीएम मोदी ने दो दशक के भगवा शासनकाल में राज्य की सूरत बदलने में शिवराज चौहान के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार की सराहना की। एमपी के वोटर्स के लिए लिखे खत में पीएम मोदी ने कहा कि, 'मैंने हमेशा मध्य प्रदेश के लिए विशेष लगाव महसूस किया है, जिसने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करने में मेरे प्रति अपना स्नेह दिखाया है। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले चुनावों में आप डबल इंजन सरकार बनाने के लिए बीजेपी में फिर से विश्वास जताते हुए मेरा समर्थन करेंगे।'

मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए शिवराज चौहान की 'लाडली' योजना के संदर्भ में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज मध्य प्रदेश का विकास मॉडल गरीबों के कल्याण, महिलाओं की उन्नति और व्यापक विकास का नमूना बन गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, गोवा और उत्तराखंड मॉडल का होगा अध्ययन

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, गोवा और उत्तराखंड मॉडल का होगा अध्ययन

 रायपुर  राज्य सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिए प्रक्रिया…

20 minutes ago
‘तुम्हारे जैसे 1000 पति रख सकती हूं’, पत्नी की टिप्पणी को कोर्ट ने माना उकसाने वाला; पति की सजा में दी राहत

‘तुम्हारे जैसे 1000 पति रख सकती हूं’, पत्नी की टिप्पणी को कोर्ट ने माना उकसाने वाला; पति की सजा में दी राहत

छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पत्नी की हत्या मामले में पति की सजा कम…

40 minutes ago
MP के 14 जिलों को बड़ी सौगात, केन-मंदाकिनी लिंक प्रोजेक्ट से 6 लाख हेक्टेयर सिंचाई रकबा बढ़ेगा

MP के 14 जिलों को बड़ी सौगात, केन-मंदाकिनी लिंक प्रोजेक्ट से 6 लाख हेक्टेयर सिंचाई रकबा बढ़ेगा

भोपाल  मध्य प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया…

46 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा…

46 minutes ago
Modi Cabinet Reshuffle: नए चेहरों को मिल सकता है मौका, MP से वीडी शर्मा का नाम चर्चा में

Modi Cabinet Reshuffle: नए चेहरों को मिल सकता है मौका, MP से वीडी शर्मा का नाम चर्चा में

भोपाल  मोदी कैबिनेट के विस्तार की अटकलें हैं। संभावना है कि जून के अंत तक…

47 minutes ago
सिंहस्थ 2028 की तैयारियां शुरू, लेकिन GRP में सैकड़ों पद खाली; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सवाल

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां शुरू, लेकिन GRP में सैकड़ों पद खाली; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सवाल

उज्जैन   वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू…

47 minutes ago