मुख्यमंत्री कन्या विवाह में घोटाले पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बर्खास्त, सुपरवाइजर पर भी कार्रवाई.

कांकेर.

सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए एक पहले से शादीशुदा जोड़े द्वारा दोबारा विवाह करने का मामला सामने आया है। यह घटना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पखांजूर में आयोजित कार्यक्रम से जुड़ी है। मामले के उजागर होने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने जांच कर कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, 10 फरवरी 2026 को पखांजूर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में ग्राम पीवी-34 निवासी सुदीप विश्वास और पीवी-64 निवासी स्वर्ण मिस्त्री ने विवाह किया। जबकि इन दोनों की शादी इससे पहले ही 3 जून 2025 को हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि यह जोड़ा संगम सेक्टर का निवासी है, लेकिन योजना का लाभ लेने के लिए इनका पंजीयन 20 किलोमीटर दूर हरनगढ़ सेक्टर में कराया गया।

जांच के बाद कार्रवाई
मामले के संज्ञान में आने के बाद कलेक्टर निलेश क्षीरसागर के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने जांच शुरू की। जांच में दोबारा विवाह की पुष्टि हुई। इसके बाद हरनगढ़ सेक्टर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जानवी शाह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। वहीं, पूरे मामले में निगरानी और सत्यापन की जिम्मेदारी निभाने वाली सुपरवाइजर पुष्पलता नायक के खिलाफ भी विभाग ने कार्रवाई करते हुए उनका वेतन रोक दिया है।

Admin

Recent Posts

राजनांदगांव : पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़कों पर पानी…

राजनांदगांव : पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़कों पर पानी…

राजनांदगांव | शहर के गुजरे फ्लाई ओवर पर बारिश का पानी निकासी करने पाइप लाइन…

3 minutes ago
राजनांदगांव : राजनांदगांव में करंट की दर्दनाक घटना, 6 मवेशियों की मौत …

राजनांदगांव : राजनांदगांव में करंट की दर्दनाक घटना, 6 मवेशियों की मौत …

राजनांदगांव। मोहारा चौकी क्षेत्र के ग्राम बिजनापुर में ​करंट की चपेट में आने वाले 6…

4 minutes ago
CG : किसान को आई आसमानी मौत, बिलासपुर की घटना …

CG : किसान को आई आसमानी मौत, बिलासपुर की घटना …

बिलासपुर। बिलासपुर में देर रात तक रुक-रुककर तेज बारिश होती रही। बारिश के दौरान आकाशीय…

7 minutes ago
राजनांदगांव : चित्रकला प्रतियोगिता में प्रवीण प्रथम स्थान पर…

राजनांदगांव : चित्रकला प्रतियोगिता में प्रवीण प्रथम स्थान पर…

राजनांदगांव| भिलाई सेक्टर 4 के एसएनजी स्कूल में कला कृति महोत्सव का आयोजन किया गया।…

8 minutes ago
राजनांदगांव : बिजली पोल गिरा, करंट लगने से 6 मवेशी मरे…

राजनांदगांव : बिजली पोल गिरा, करंट लगने से 6 मवेशी मरे…

राजनांदगांव , मोहारा चौकी क्षेत्र के ग्राम बिजनापुर में ​करंट की चपेट में आने वाले…

12 minutes ago
मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

11 hours ago