एसडीएम पद से हटाने से नाराज डिप्टी कलेक्टर ने दिया इस्तीफा

मुरैना
एसडीएम की कुर्सी से हटाए जाने से नाराज मुरैना जिले की डिप्टी कलेक्टर मेघा तिवारी का नौकरी से ही मन उचट गया। नाराज महिला डिप्टी कलेक्टर ने नौकरी छोड़ने के लिए अपर कलेक्टर को इस्तीफा सौंप दिया। इससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप सा मच गया। न तो इस्तीफा देने वाली डिप्टी कलेक्टर और न ही जिला प्रशासन के वरिष्ठ अफसर इसे लेकर कुछ बोलने तैयार हैं।

डिप्टी कलेक्टर मेघा तिवारी सबलगढ़ लगभग छह माह से एसडीएम पद पर पदस्थ थीं। बीते दिनों जिले को चार नए डिप्टी कलेक्टर मिले, इसके बाद कलेक्टर अंकित अंस्थाना ने प्रशासनिक सर्जरी करते हुए मेघा तिवारी को सबलगढ़ एसडीएम पद से हटाकर, दिमनी विधानसभा में सहायक रिटर्निंग आफिसर (एआरओ) की जिम्मेदारी दे दी। मेघा तिवारी की जगह डिप्टी कलेक्टर वीरेंद्र कटारे को सबलगढ़ का एसडीएम बनाया गया है।

ब्लाक के मुख्य अधिकारी से हटकर निर्वाचन के काम में लगाए जाने से नाराज मेघा तिवारी ने बुधवार की शाम अपर कलेक्टर सीबी प्रसाद के दफ्तर में जाकर उन्हें नौकरी से इस्तीफा देने का पत्र सौंप दिया। डिप्टी कलेक्टर ने इस्तीफा देने के पारिवारिक कारण बताए हैं या फिर विभाग में अनदेखी को नौकरी छोड़ने का कारण बताया है। इस बात को लेकर कोई भी अधिकारी कुछ बोलने तैयार नहीं। इस मामले में डिप्टी कलेक्टर मेघा तिवारी को कई बार काल किए, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया, बाद में उन्होंने फोन ही बंद कर लिया। बताया गया है, कि गुरुवार को वह नौकरी पर भी नहीं आईं, दूसरी ओर वरिष्ठ अफसर उन्हें समझाने का प्रयास भी कर रहे हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : अरपा-बिहान के विष्णुभोग चावल को मिला जनप्रतिनिधियों और नागरिकों का भरपूर समर्थन

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : अरपा-बिहान के विष्णुभोग चावल को मिला जनप्रतिनिधियों और नागरिकों का भरपूर समर्थन

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : अरपा-बिहान के विष्णुभोग चावल को मिला जनप्रतिनिधियों और नागरिकों का भरपूर समर्थन महज…

31 minutes ago
डिंडौरी में आदिवासियों ने चंदा जुटाकर बना दिया सरकारी स्कूल, 3 साल तक नहीं मिली सरकारी मदद

डिंडौरी में आदिवासियों ने चंदा जुटाकर बना दिया सरकारी स्कूल, 3 साल तक नहीं मिली सरकारी मदद

डिंडौरी सरकारी दावों और खोखले आश्वासनों से जब मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के आदिवासियों…

42 minutes ago
कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा

कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा

रायपुर  संवेदनशील प्रशासन और समय पर मिली सहायता ने रायगढ़ जिले की 27 वर्षीय बबीता…

43 minutes ago
ग्वालियर की धरोहर को मिलेगी वैश्विक पहचान, 10 जुलाई को एक्शन प्लान पर होगा मंथन

ग्वालियर की धरोहर को मिलेगी वैश्विक पहचान, 10 जुलाई को एक्शन प्लान पर होगा मंथन

ग्वालियर मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा ग्वालियर किले और राज्य पुरातत्व संरक्षित स्मारकों के संरक्षण के…

1 hour ago
2053 तक स्वच्छ रहेगी बेतवा नदी, 30 साल का मास्टर प्लान तैयार; पहले रुकेंगे नाले, फिर पहुंचेगा साफ पानी

2053 तक स्वच्छ रहेगी बेतवा नदी, 30 साल का मास्टर प्लान तैयार; पहले रुकेंगे नाले, फिर पहुंचेगा साफ पानी

भोपाल  बेतवा नदी पुनर्जीवन परियोजना को दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ तैयार किया जा रहा है।…

1 hour ago
उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

​रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की गतिविधियों को और अधिक सुचारू, प्रभावी और…

2 hours ago