प्रदेश में मानसून की रफ़्तार हुई तेज, तरबतर राजधानी

भोपाल

लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे मध्य प्रदेश के विदिशा समेत कई क्षेत्रों को दो दिनों से जारी बूंदाबांदी ने राहत दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि एमपी में बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया है कि उत्तरी छत्तीसगढ़ और उससे सटे पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश-दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि यह क्षेत्र धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर उत्तर मध्य प्रदेश की ओर बढ़ सकता है।

जारी रहेगी बारिश
मौसम विभाग ने बताया है कि मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में 4 अगस्त यानी शुक्रवार को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। साथ ही पश्चिम एमपी में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इसी तरह छत्तीसगढ़ में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावनाएं हैं। साथ ही दक्षिण उत्तर प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश में 4 अगस्त से 8 अगस्त और पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में 5 अगस्त तक अच्छी बारिश हो सकती है। जबकि, 5 अगस्त को पश्चिम उत्तर प्रदेश और 6 अगस्त को उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश के आसार हैं। इधर, पूर्वोत्तर में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में अगले 5 दिन और त्रिपुरा में 4 अगस्त को जमकर बादल बरस सकते हैं। भारत के पश्चिमी हिस्सों में कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में अगले 24 घंटों में भारिश बारिश हो सकती है। खास बात है कि भारी बारिश का सामना कर रहे दक्षिण भारतीय राज्यों में अगले 5 दिनों तक बारिश की गतिविधियों में गिरावट हो सकती है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : युवक ने मिर्गी से ग्रसित दोस्त की जान बचाई, बेसुध पड़ा था सड़क किनारे …

CG : युवक ने मिर्गी से ग्रसित दोस्त की जान बचाई, बेसुध पड़ा था सड़क किनारे …

धमतरी। जिला अस्पताल परिसर में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने हर किसी को…

22 seconds ago
CG : डिप्टी कलेक्टर समेत 19 अफसरों के तबादले …

CG : डिप्टी कलेक्टर समेत 19 अफसरों के तबादले …

रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग ने 19 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है. इस…

6 minutes ago
CG : 8 IAS अफसरों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट …

CG : 8 IAS अफसरों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट …

रायपुर। 8 IAS अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश…

12 minutes ago
CG : बारिश में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने एडवाइजरी जारी …

CG : बारिश में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने एडवाइजरी जारी …

रायपुर। बारिश का मौसम शुरू होते ही विद्युत करंट से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका…

15 minutes ago
समोसे के लिए रोकी ट्रेन? इंदौर में लोको पायलट का VIDEO वायरल, रेलवे ने शुरू की जांच

समोसे के लिए रोकी ट्रेन? इंदौर में लोको पायलट का VIDEO वायरल, रेलवे ने शुरू की जांच

इंदौर बारिश का मौसम हो और गरमा-गरम समोसे की खुशबू आए, तो किसी का भी…

19 minutes ago
भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस नए रंग-रूप में दौड़ेगी, 7.30 घंटे में तय करेगी 708 किमी का सफर

भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस नए रंग-रूप में दौड़ेगी, 7.30 घंटे में तय करेगी 708 किमी का सफर

ग्वालियर  रानी कमलापति (भोपाल) से ग्वालियर होते हुए हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) जाने वाली वंदे भारत…

49 minutes ago