नारायणपुर के परीयना दिव्यांग आवासीय विद्यालय को बस देने की घोषणा

रायपुर.

नारायणपुर के परीयना दिव्यांग आवासीय विद्यालय को बस देने की घोषणा

मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय आज नारायणपुर जिले के गरांजी स्थित परीयना दिव्यांग आवासीय विद्यालय में अचानक छात्रों के बीच पहुंचे। विद्यालय पहुंचने पर संस्था में अध्ययनरत दिव्यांग छात्र रंजीत बड्डे सहित विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा स्वागत गीत, हनुमान चालीसा एवं बस्तर अंचल के पारंपरिक गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित सभी अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की मांग पर मुख्यमंत्री   साय ने विद्यालय को एक बस उपलब्ध कराने की घोषणा की।

दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री साय 

मुख्यमंत्री   साय ने बच्चों से चर्चा करते हुए कहा कि उन्हें मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए। विद्यालय में उपलब्ध सुविधाएं अच्छी हैं, उनका पूरा लाभ लेकर सभी अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं। उन्होंने बच्चों को आईएएस, आईपीएस जैसे उच्च पदों तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया और कहा कि किसी भी प्रकार की शारीरिक कमी से निराश नहीं होना चाहिए, क्योंकि विशेष आवश्यकता वाले व्यक्तियों पर ईश्वर का विशेष आशीर्वाद होता है। बच्चों ने जब उनसे पूछा गया कि उन्हें विद्यालय आकर कैसा लगा, तो मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के बीच आकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई। एक बच्ची के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने बताया कि बचपन में उन्हें पिट्ठू, फुटबॉल जैसे खेल खेलना बहुत पसंद था।  

मुख्यमंत्री ने संस्था के सभी बच्चों को चॉकलेट वितरित कर आशीर्वाद दिया। दिव्यांग बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की मुख्यमंत्री   साय सहित राजस्व मंत्री   टंकराम वर्मा, बस्तर सांसद   महेश कश्यप, अन्य जनप्रतिनिधियों, मुख्यमंत्री सचिव   राहुल भगत, कमिश्नर   डोमन सिंह एवं आईजी   सुंदरराज पी. ने सराहना की।

उल्लेखनीय है कि परीयना दिव्यांग आवासीय विद्यालय का शुभारंभ 11 सितंबर 2023 को किया गया था। इसका संचालन जिला खनिज न्यास निधि से किया जा रहा है। विद्यालय का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को समावेशी शिक्षा प्रदान कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है, जिससे उनका आत्मविश्वास सुदृढ़ हो और वे समाज में अपनी भूमिका प्रभावी रूप से निभा सकें। यह विद्यालय सामान्य और दिव्यांग बच्चों के बीच एक सेतु के रूप में कार्य कर रहा है। वर्तमान में विद्यालय में कुल 60 बच्चे अध्ययनरत हैं। विद्यालय में आडियोलॉजी, फिजियोथेरेपी, विशेष शिक्षा संगीत शिक्षा, खेलकूद, योग एवं व्यायाम, तथा कंप्यूटर शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध हैं। 

Admin

Recent Posts

राजनांदगांव : भारतीय थल सेना में अग्निवीर के विभिन्न पदों पर 1163 युवाओं का चयन

राजनांदगांव : भारतीय थल सेना में अग्निवीर के विभिन्न पदों पर 1163 युवाओं का चयन

- प्रारंभिक निर्देशों के लिए 28 मई को सुबह 7 बजे सेना भर्ती कार्यालय रायपुर…

39 minutes ago
राजनांदगांव : जिला चिकित्सालय परिसर स्थित आबंटित दुकानों का किराया जमा नहीं करने पर तालाबंद कर सील करने की कार्रवाई की गई

राजनांदगांव : जिला चिकित्सालय परिसर स्थित आबंटित दुकानों का किराया जमा नहीं करने पर तालाबंद कर सील करने की कार्रवाई की गई

राजनांदगांव । जिला चिकित्सालय राजनांदगांव परिसर में आबंटित दुकानों का वर्षों से लंबित किराया जमा…

54 minutes ago
राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों एवं आश्रितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों एवं आश्रितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावितों…

55 minutes ago
राजनांदगांव : आईटीआई में प्रवेश हेतु 15 जून तक रजिस्ट्रेशन

राजनांदगांव : आईटीआई में प्रवेश हेतु 15 जून तक रजिस्ट्रेशन

राजनांदगांव । जिले के सभी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में सत्र अगस्त 2026 से प्रारंभ…

57 minutes ago
छत्तीसगढ़ में खाली सरकारी जमीनों का होगा रिडेवलपमेंट, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

छत्तीसगढ़ में खाली सरकारी जमीनों का होगा रिडेवलपमेंट, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में शासकीय विभागों, निगम-मंडलों, कंपनियों और बोर्डों…

58 minutes ago