यूजीसी बिल के विरुद्ध सर्व सवर्ण समाज का प्रदर्शन कल, बैठक में दी भारत बंद की चेतावनी

बिलासपुर.

यूजीसी बिल के विरोध में सर्व सवर्ण समाज में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। इसके विरोध में 1 फरवरी को भारत बंद और विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। यूजीसी कानून के विरोध में समग्र सवर्ण समाज की बैठक गुरुवार को कान्यकुब्ज भवन में हुई। इसमें सभी ब्राम्हण समाज के अतिरिक्त अग्रवाल समाज, पूज्य सिंधी समाज, गुजराती समाज, महाराष्ट्रियन समाज, तेलगू समाज, क्षत्रीय समाज के पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में बताया गया कि यूजीसी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक जरूर लगा दी है परन्तु इस एक्ट का विरोध करते रहना है जब तक कि इसे वापस नहीं लेती है। इसके लिए 1 फरवरी को भारत बंद एवं 2 फरवरी सोमवार को 12 बजे दोपहर देवकीनंदन चौक पर एकत्र होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। बैठक में विभिन्न प्रतिनिधियों ने एक मत होकर सर्व समाज के संज्ञान में लाया जा रहा है कि पीड़ित शोषित वर्ग को सरकार संविधान के द्वारा पर्याप्त संरक्षण दे रही है संविधान में पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए पर्याप्त नियम है। शिक्षा संस्थानो में इस कानून से जाति भेद को बढ़ावा मिलेगा। जिससे समाज में वैमन्यस्ता बढ़ेगी एवं बच्चों के शिक्षा पर असर पड़ेगा। सरकार की यह बात की सबका साथ सबका विकास इसके विरुद्ध है एवं केन्द्रीय सरकार इस पर पुनः विचार करे समता मूलक भारत के लिए यह बिल पूर्णतः वापस लें।

बैठक में डा प्रदीप शुक्ला, अरविन्द दीक्षित, ज्ञान अवस्थी, मनोज तिवारी, अनिल तिवारी, राजेश शुक्ला, विक्रात तिवारी, सुनील सोन्यालिया, विनोद मेघानी, किशोर, पमनानी, प्रियंक परिहार, मोहन देव पुजारी, बी महेश, महेश दुबे टाटा सुरेन्द्र शर्मा, गुडडा तिवारी, गजेन्द्र श्रीवास्तव, बी के पान्डेय, गोपाल वेलाणी, राघवेन्द्र गुप्ता आदि ने अपने विचार रखे । बैठक का संचालन पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने किया। बैठक में अजय जाजोदिया, मनीष अग्रवाल, जयश्री शुक्ला, अर्चना तिवारी, किरण बाजपेयी, ममता दुबे, किरण मिश्रा, राजीव अवस्थी, कृष्ण मोहन पाण्डेय, मनोज शुक्ला, दिव्य प्रकाश दुबे, ज्योतिन्द्र उपाध्याय, रश्मि द्विवेदी, देवेन्द्र सिंह ठाकुर, अर्चना शुक्ला, लता मिश्रा, कमल बजाज, संतोष अग्रवाल, दयानन्द तीर्थानी, अतुल अवस्थी, अभिषेक शर्मा, गौरव तिवारी, अनुग्रह मिश्रा, श्याम मोहन दुबे, शक्ति सिंह ढाकुर, सुरेन्द्र गौरहा, विजय पाठक, जयेश तिवारी, प्रसुन्न सोनी, जगत सिंह राजपूत, प्रणव शर्मा, रोशन सिंह, लखन नागदेव, पवन श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

Admin

Recent Posts

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

5 hours ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

5 hours ago
इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…

5 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

5 hours ago
समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…

5 hours ago
पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…

5 hours ago