राज्य ई-स्पोर्टस जूनियर चेंपियनशिप अब 1 से 10 अगस्त तक

28 हजार से ज्यादा युवाओं ने कराया पंजीयन
अब 27 जुलाई तक हो सकेंगे पंजीयन

भोपाल

प्रदेश में देश के पहले ई-स्पोर्टस अकादमी के टेलेंट सर्च के लिये होने वाले ई-स्पोर्टस जूनियर चेंपियनशिप में युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक लगभग 28 हजार से ज्यादा युवाओं ने पंजीयन कराया है। यह चेंपियनशिप 1 से 10 अगस्त तक होगी। युवाओं का उत्साह देखते हुए विभाग द्वारा पंजीयन की अंतिम तिथि को 25 जुलाई से बढ़ा कर 27 जुलाई कर दिया गया है।

युवा ई-स्पोर्टस एथीलिटों को इस चेंपियनशिप में उनकी रेंकिंग के आधार पर अकादमी में प्रवेश मिलेगा। प्रदेश के युवाओं के लिये 80 प्रतिशत सीट तथा राज्य के बाहर के युवाओं के लिये 20 प्रतिशत सीट निर्धारित है। चयनित युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले गेम्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अकादमी में युवा ई-स्पोर्टस एथलीट को चेंपियन गेमर्स बनने के प्रशिक्षण के साथ ही कंटेन्ट क्रिएटर, कास्टर्स, टूर्नामेंट ऑपरेटर्स, कोडर्स, डाटा एनालिस्ट, गेम डेव्हलपर्स आदि के रूप में केरियर बनाने का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं की आकांक्षाओं के अनुरूप ही नीतियाँ बनाई गई हैं। भारत लगभग 630 मिलियन गेमर्स के साथ वैश्विक रूप से ई-स्पोर्टस पॉवर हाउस बनने के लिये तैयार है। प्रदेश में स्थापित होने वाली देश की पहली अकादमी होगी, जिसमें युवाओं को विभिन्न गेमिंग के प्रशिक्षण के साथ शिक्षा भी दी जाएगी। इससे युवा न सिर्फ पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रौशन करेंगे बल्कि वे अपना पेशेवर केरियर भी बना सकेंगे।

चेंपियनशिप का प्रारूप

ई-स्पोर्टस जूनियर चेंपियनशिप में 12 से 17 वर्ष के युवा bit.ly/mpopenregistrations लिंक पर अपना पंजीयन करा सकते हैं। युवा 2 केटेगरी में 'ओपन' और 'प्रोफेशनल' में सहभागिता कर सकते हैं। युवा टीम के रूप में अथवा व्यक्तिगत स्पर्धा के लिये अपना पंजीयन करा सकते हैं। युवाओं को एसएमएस अथवा व्हाटसएप पर पंजीयन की जानकारी दी जाएगी। व्यक्तिगत पंजीकृत युवाओं को समूह में तथा टीम को स्वतंत्र एंट्री दी जाएगी। अकादमी के चयनित खिलाड़ियों का नाम चेंपियनशिप खत्म होने के 2 सप्ताह के बाद घोषित किया जाएगा।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : जिला स्तरीय रोजगार मेला 10 जून को सोमनी में लगेगा…

राजनांदगांव : जिला स्तरीय रोजगार मेला 10 जून को सोमनी में लगेगा…

राजनांदगांव | जिला स्तरीय रोजगार मेला 10 जून को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे…

1 minute ago
राजनांदगांव : डोंगरगांव रोड और आउटर सड़कों पर फेंका जा रहा कचरा, प्रदूषण बढ़ रहा…

राजनांदगांव : डोंगरगांव रोड और आउटर सड़कों पर फेंका जा रहा कचरा, प्रदूषण बढ़ रहा…

राजनांदगांव | डोंगरगांव रोड सहित शहर के कई आउटर सड़कों के किनारे खुले में कचरा…

5 minutes ago
राजनांदगांव : रेलवे स्टेशन रोड पर गड्ढों से आवाजाही हो रही प्रभावित…

राजनांदगांव : रेलवे स्टेशन रोड पर गड्ढों से आवाजाही हो रही प्रभावित…

राजनांदगांव | रेलवे स्टेशन रोड पर जगह-जगह गड्ढों के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी…

9 minutes ago
CG : स्काईवॉक निर्माण में लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन …

CG : स्काईवॉक निर्माण में लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन …

रायपुर। राजधानी रायपुर में निर्माणाधीन स्काईवॉक परियोजना को लेकर कांग्रेस ने गंभीर लापरवाही, तकनीकी खामियों…

14 minutes ago
राजनांदगांव : सर्विस रोड की मरम्मत कराने की जरूरत…

राजनांदगांव : सर्विस रोड की मरम्मत कराने की जरूरत…

राजनांदगांव | शहर में कोतवाली थाने के सामने सर्विस रोड की हालत बेहद खराब हो…

16 minutes ago
CG : ED को छापेमारी में मिली सफलता, उत्कर्ष चंद्राकर के ठिकानों से 8 लाख कैश बरामद …

CG : ED को छापेमारी में मिली सफलता, उत्कर्ष चंद्राकर के ठिकानों से 8 लाख कैश बरामद …

रायपुर। ईडी की टीमों ने बुधवार को सीजी पीएससी घोटाले में सघन जांच की। अलग…

21 minutes ago