अनुपम राजन ने दतिया जिले में विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों की ली जानकारी, आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

 

भोपाल

विधानसभा निर्वाचन 2023

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन दतिया पहुंचे। यहां पर राजन ने मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत की जा रही निर्वाचन संबंधी तैयारियों के बारे में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार माकिन एवं पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा से जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिए।

राजन ने शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय दतिया में सेवढ़ा, भाण्ड़ेर एवं दतिया विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाये गए स्ट्रॉग रूम, मतगणना कक्ष, सीलिंग कक्षों का निरीक्षण किया। मतगणना केन्द्र पर की जाने वाली मूलभूत सुविधाओं के साथ मतदान केन्द्रों पर मतगणना अभिकर्ता, मतगणनाकर्मियों आदि के प्रवेश एवं मतगणना कक्षों में बैठक व्यवस्था देखी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने मतदान दलों की रवानगी और मतदान समाप्ति के पश्चात मतदान दलों द्वारा सामग्री जमा करने की व्यवस्था के संबंधी जानकारी प्राप्त की। श्री राजन ने कहा कि अधिक से अधिक मतदान हो, इसके लिये मतदाता जागरूकता अभियान पर विशेष जोर दिया जाए। नए मतदाता एवं दिव्यांग मतदाता भी अपने मताधिकार का उपयोग करें, इसके लिये जन जागरूकता अभियान निरंतर जारी रखा जाएं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने कहा कि मतदाताओं की सुविधा हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं के लिये उपलब्ध कराई गई ऑनलाइन सुविधाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हो, ताकि अधिक से अधिक लोग उसका लाभ लेकर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी कर सकें। निरीक्षण में डीआईजी चंबल सुश्री कृष्णावेणी देशावतु, कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश चंदेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

10 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

10 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

10 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

10 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

10 hours ago