टीकमगढ़ के ग्राम छिपरी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखने एवं सुनने जिले में रही व्यवस्था

लाड़ली बहना, गैस रिफिल अनुदान, सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री ने किया राशि का अंतरण
 
टीकमगढ़ के ग्राम छिपरी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखने एवं सुनने जिले में रही व्यवस्था

अनूपपुर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिला टीकमगढ़ के ग्राम छिपरी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से लाडली बहना योजना की जुलाई 2024 की किश्‍त तथा पीएम उज्ज्वला योजना अंतर्गत उपभोक्ताओं व पात्र लाडली बहनों को गैस रिफिल अनुदान राशि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना  तथा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत वर्ष 2024-25 की प्रथम किश्‍त का हितग्राहियों के खाते में अंतरण किया। इस कार्यक्रम को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष सहित जिले के जनपद व नगरीय एवं ग्रामीण निकायों में देखने एवं सुनने के लिए आवष्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगणों के साथ ही बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे। जिला स्तर पर एनआईसी कक्ष में कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ, संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय, विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री रामदास पुरी, जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती राठौर, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री बी.एस. परिहार, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विनोद परस्ते सहित लाडली बहना योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राही उपस्थित थे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

SP ऑफिस वेतन घोटाले में ₹3.40 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा, जांच तेज

SP ऑफिस वेतन घोटाले में ₹3.40 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा, जांच तेज

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जुड़ा वेतन घोटाला अब सिर्फ एक…

40 minutes ago
दतिया में मंच पर भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, छलके आंसू; बोले- एक-एक गांव जाऊंगा, आशुतोष को जिताऊंगा

दतिया में मंच पर भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, छलके आंसू; बोले- एक-एक गांव जाऊंगा, आशुतोष को जिताऊंगा

  दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दौर में भावुक…

47 minutes ago
विधायक कमलेश्वर डोडियार का बड़ा फैसला: अगले 10 महीने तक नहीं लेंगे सैलरी, विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

विधायक कमलेश्वर डोडियार का बड़ा फैसला: अगले 10 महीने तक नहीं लेंगे सैलरी, विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

रतलाम मध्य प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले सैलाना…

50 minutes ago
विधानसभा में बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ के 746 गांव अब भी असर्वेक्षित: राजस्व मंत्री

विधानसभा में बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ के 746 गांव अब भी असर्वेक्षित: राजस्व मंत्री

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता…

2 hours ago
पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य: राज्यमंत्री गौर

पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य: राज्यमंत्री गौर

पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य:…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात, इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगे 5 नए मेडिकल कॉलेज, NMC की मंजूरी

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात, इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगे 5 नए मेडिकल कॉलेज, NMC की मंजूरी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों को नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) से…

3 hours ago