छत्तीसगढ़

CG : बलौदाबाजार हिंसा मामले में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष व उसका साथी गिरफ्तार

बलौदाबाजार । बलौदाबाजार में 10 जून को हुई आगजनी और तोड़फोड़ की घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है। शनिवार को एक महीने से फरार जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ट्रेन से महाराष्ट्र भाग रहा था, जिसके पुलिस ने चलती ट्रेन से गिरफ्तार किया है। उसके साथ ही एक अन्य आरोपी को भी पकड़ा गया है। इस मामले में अब तक कुल 155 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

इस हिंसा में गिरफ्तार दूसरे आरोपी में जिला बालोद निवासी प्रवीण महिलांगे भी शामिल है। जिसे संयुक्त कार्यालय परिसर में तोड़फोड़ कर एवं वहां खड़ी एक कार का शीशा तोड़कर अंदर रखे लैपटॉप, मोबाइल एवं हार्ड डिस्क को चोरी करते हुए वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है। आरोपी प्रवीण महिलांगे अपने हाथ में एक बड़ा बांस का डंडा लिए हुए तोड़फोड़ करते हुए कार से लैपटॉप, हार्ड डिस्क एवं अन्य सामान चोरी करके अपने हाथ में रखा हुआ है। इसके पूर्व भी संयुक्त कार्यालय परिसर में तोड़फोड़ करते हुए वहां खड़े एक व्यक्ति का मोबाइल लूट कर भागने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लूट का मोबाइल जप्त किया गया था।

बीते दिनों 7 आरोपियों को किया गया था गिरफ्तार
दरसअल, 10 जून को हुई हिंसा में शहर में जमकर आगजनी और तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। आज 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, इनमें से एक आरोपी, घटना के दौरान तोड़फोड़ करते हुए, मोबाइल लूटकर हो फरार गया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और लूटा हुए मोबाइल उसके कब्जे से बरामद किया गया है। अब तक पुलिस द्वारा 145 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी विश्लेषण के आधार पर तलाश जारी है।

भीम आर्मी क्रांतिवीर का संस्थापक किशोर नवरंगे गिरफ्तार
इससे पहले बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस ने भीम आर्मी क्रांतिवीर के संस्थापक किशोर नवरंगे को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ जारी है। जिले में हिंसा और प्रदर्शन के बाद से ही किशोर नवरंगे फरार था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नवरंगे ने ही 10 जून को धरना और रैली का आयोजन किया था। किशोर नवरंगे के ही आह्वान पर प्रदेशभर से समाज के लोग बलौदाबाजार पहुंचे थे। जिले में हिंसा भड़काने के मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी जिसके बाद अब उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस किशोर नवरंगे को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ में महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावनाएं हैं।

10 जून को हुई थी हिंसक घटना
उल्लेखनीय है कि, 10 जून को बलौदाबाजार में हुए भयानक हिंसक घटना में बदमाशों ने कलेक्ट्रेट परिसर में रखी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था। वहीं पूरी बिल्डिंग धूं-धूं कर जल गई थी। हालांकि, इस घटना के कुछ घंटों पहले ही डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मामले की न्यायिक जांच की घोषणा कर दी थी। लेकिन आक्रोशित लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। 

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 जुलाई, बुधवार को इंदौर में मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025…

2 hours ago
दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सलवाद से मुक्ति के लिए केंद्र…

2 hours ago
एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान

एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान

 इंदौर पुलिस विभाग में थोकबंद पदोन्नति के बाद हड़कंप मच गया है। सूची में गड़बड़ी…

2 hours ago
साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप वनवासी एवं तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के…

2 hours ago
अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

पत्थलगांव  टोनही का आरोप लगा कर जेठ ने डंडे से पीट-पीट कर विधवा बहु की…

3 hours ago
जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक 18 जुलाई,…

3 hours ago