टीकमगढ़ में कांग्रेस उम्मीदवार के घर असम पुलिस की रेड

टीकमगढ़

 कांग्रेस प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह के घर पुलिस का छापा पड़ा है। आज सुबह असम पुलिस के जवानों समेत कुछ स्थानीय पुलिस के सिपाही भी उनके घर पहुंचे हैं।
असम पुलिस के 4 अधिकारियों का दल गुरुवार सुबह यादवेंद्र सिंह बुंदेला के घर पहुंचा। यादवेंद्र सिंह से बंद कमरे में पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस की सहायता ली गई है। यादवेंद्र सिंह के घर के आस-पास सुरक्षा के इंतजाम भी किये गए हैं। जानाकरी के अनुसार यादवेंद्र सिंह बुंदेला के बेटे से भी असम पुलिस पूछताछ कर रही है।

यादवेंद्र सिंह बुंदेला को कांग्रेस ने टीकमगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया है। इस मामले में थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि, यादवेंद्र सिंह बुंदेला और उनके परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ करने के लिए असम पुलिस को न्यायालय से आदेश मिले हैं। यह मामला फ्रॉड या धोखाधड़ी से सम्बंधित है। इससे अधिक जानकारी असम पुलिस ने अभी नहीं दी है।

बताया गया है कि पुलिस अब भी यादवेंद्र सिंह से घर पर ही पूछताछ कर रही है।

बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने आगामी चुनाव के लिए टीकमगढ़ विधानसभा सीट से यादवेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।
असम पुलिस की चार सदस्यीय टीम पहुंची टीकमगढ़

दरअसल, आज सुबह असम पुलिस का चार सदस्यीय एक दल टीकमगढ़ पहुंचा।

यहां पर असम पुलिस ने स्थानीय पुलिस को भी साथ लिया और पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला के घर पर पहुंची।

बताया गया है असम की पुलिस किसी धोखाधड़ी के मामले में पूर्व मंत्री यादवेंद्र के घर पहुंची है पुलिस की टीम परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है।

टीकमगढ़  थाना प्रभारी ने दी जानकारी

इस मामले में टीकमगढ़ के थाना प्रभारी आनंद ने मीडिया को बताया है कि असम पुलिस की एक टीम यादवेंद्र और उनके परिवार के लोगों से किसी धोखाधड़ी के केस में पूचताछ करने आई है।

स्थानीय पुलिस ने यहां पर घर के चारों ओर जवानों को तैनात किया है। जिससे कोई असामान्य न घटित हो।

पहली सूची में कांग्रेस ने बनाया था प्रत्याशी

बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने अपनी पहली सूची में टीकमगढ़ से यादवेंद्र सिंह बुंदेला को प्रत्याशी बनाया है। सूची जारी होने के तीन दिन बाद ही कांग्रेस प्रत्याशी के घर पुलिस का छापा पड़ा है।

यथार्थ अस्पताल में आईटी का छापा

ओरछा। देश के जाने माने यथार्थ ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल की ओरछा तिगेला स्थित ब्रांच पर इनकम टैक्स ने आज छापा मारा है।

छोपेमार की यह कार्रवाई क़रीब दो घंटे से चली है। इनकम टैक्स की टीम अभी भी हॉस्पिटल में मौजूद है। यथार्थ ग्रुप देश के जाने माने हॉस्पिटल ग्रुप हैं, जिसकी देश में अलग अलग ब्रांच है ।

टीकमगढ़ कोतवाली प्रभारी आनंद राज ने बताया कि असम न्यायालय से मेल पर सर्च के लिए पत्र आया था। आज सुबह से पहुंची असम पुलिस के चार सदस्यीय दल के साथ वह सपोर्ट के लिए आए है। उनका कहना है कि किसी धोखाधड़ी के मामले में सर्च करने असम पुलिस आई है। कोतवाली पुलिस ने पूरे घर को कवर कर रखा है। वही असम पुलिस के अधिकारी घर के अंदर यादवेंद्र सिंह बुंदेला और उनके परिजनों से पूछताछ कर रहे है।

असम पुलिस, मंत्री खटीक और विवेक राज
कांग्रेस इस छापे को आगे की कहानी से जोड़
रही है। कांग्रेस से जुड़े लोगों का कहा है कि इस छापे के पीछे केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक हैं, जिनके करीबी आईपीएस अफसर विवेक राज असम कैडर से हैं और मध्यप्रदेश में भी कई जगहों पर पुलिस में अधिकारी रहे हैं। आगे की कहानी अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है और न ही मध्यप्रदेश पुलिस अभी तक धोखाधड़ी के मामले को विस्तार से बता पा रही है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर भीषण जाम, भैरूघाट में अजनार ब्रिज की मरम्मत से घंटों फंसे वाहन

आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर भीषण जाम, भैरूघाट में अजनार ब्रिज की मरम्मत से घंटों फंसे वाहन

धार   अगर आप राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा-मुंबई हाईवे पर सफर कर रहे हैं और धामनौद इलाके…

16 minutes ago
मोहन सरकार ने UCC कमेटी का कार्यकाल 26 जुलाई तक बढ़ाया, विधानसभा सत्र 24 जुलाई को होगा समाप्त

मोहन सरकार ने UCC कमेटी का कार्यकाल 26 जुलाई तक बढ़ाया, विधानसभा सत्र 24 जुलाई को होगा समाप्त

भोपाल मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) कानून अब विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में…

36 minutes ago
​रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का ‘सख्त’: राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

​रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का ‘सख्त’: राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

​रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का 'सख्त': राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी…

1 hour ago
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन 1 करोड़ 6 लाख से अधिक बच्चों को…

2 hours ago
एक्टिंग से IPS तक का सफर! सिमाला प्रसाद बनीं निमाड़ रेंज की नई DIG, पिता रहे सांसद और मां हैं साहित्यकार

एक्टिंग से IPS तक का सफर! सिमाला प्रसाद बनीं निमाड़ रेंज की नई DIG, पिता रहे सांसद और मां हैं साहित्यकार

खरगोन  मध्य प्रदेश कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं। एक…

2 hours ago